उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रावण दहन को लेकर एक नया विवाद सामने आया है जो अब बढ़ता ही जा रहा है। यहां अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन करने वाली 4 आयोजक समितियों को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा है।
ब्राह्मण समाज ने समितियों से 7 दिन में यह बताने को कहा है कि किस धर्मशास्त्र और पुराण में आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रावण वध का उल्लेख है। साथ ही जवाब नहीं मिलने पर आयोजकों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच ब्राह्मण समाज ने शहर में रावण दहन के विरोध में पोस्टर भी लगाए है।
बता दें कि 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को रावण दहन होना है। इससे पहले इसे लेकर उज्जैन में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने वकील अश्विन चौधरी के माध्यम से चार समितियों को नोटिस भिजवाया है। इनमें लाला ओम अमरनाथ खत्री दशहरा उत्सव समिति, कार्तिक मेला दशहरा उत्सव समिति, सिद्धवट दशहरा समिति और शास्त्री नगर दशहरा उत्सव समिति शामिल है।
इस लीगल नोटिस में आयोजकों को रावण से संबंधित धर्मशास्त्र की बातें बताते हुए कहा गया है कि ब्राह्मण समाज इससे असंतुष्ट है। समाज ने आयोजकों से आगामी आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रावण दहन नहीं करने को कहा है। यदि वे इस तिथि पर रावण दहन करते हैं, तो उन्हें बताना होगा कि किस शास्त्र और पुराण में इस तिथि को रावण वध होने का उल्लेख है।
नोटिस में कहा गया है कि 7 दिन के भीतर रावण दहन के संबंध में स्पष्ट पात्लेख नहीं दिया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें होने वाले हर्जे और खर्चे आयोजक समितियों को वहन करने होंगे।
-----------------------------------
ट्रेन में नींद लगते ही 10 लाख से भरा बैग गायब, 200 CCTV खंगालकर GRP ने किया खुलासा
विदिशा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जा रही मेमो ट्रेन में यात्री का 10 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने के मामले में जीआरपी विदिशा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख 36 हजार 650 रुपए नकद, एक मोबाइल और बैग सहित कुल 9 लाख 43 हजार 50 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शत्रु उर्फ दीपक औझा निवासी ग्राम सुनाज, थाना कोलारस, जिला शिवपुरी के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को अमित शर्मा अपने मालिक गणेश शर्मा के कहने पर बीना स्थित रामजी प्लायबोर्ड शॉप से 10 लाख रुपए लेने गया था। रकम लेकर वह बीना से भोपाल जा रही मेमो ट्रेन में सवार हुआ। गंजबासौदा स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण उसने रुपयों से भरा बैग सीट के ऊपर लगी रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद नींद लगने पर उसे बैग चोरी होने का पता नहीं चला। विदिशा स्टेशन पर आंख खुलने पर बैग गायब मिला। शिकायत पर जीआरपी थाना विदिशा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने ट्रेन के मार्ग में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। पुराने अपराधों में संलिप्त आरोपियों से संदिग्ध का मिलान करने के बाद पुलिस शत्रु उर्फ दीपक औझा तक पहुंची। उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है। उसके पास से नकदी के अलावा फरियादी का मोबाइल चार्जर और चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह और आरपीएफ निरीक्षक राजेंद्र कुमार समेत टीम की भूमिका रही।
-------------------------------------
कॉलेज के गरबा पंडाल में मुस्लिम युवकों के प्रवेश पर हंगामा, बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरबा आयोजनों के दौरान दूसरे धर्म (मुस्लिम) के युवकों के प्रवेश को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायसेन रोड स्थित निजी सैम कॉलेज परिसर का है, जहाँ गरबा पांडाल में कथित तौर पर तिलक लगाकर प्रवेश करने वाले दो मुस्लिम युवकों को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद पंडाल में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैम कॉलेज परिसर में गरबा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आयोजन स्थल पर दो मुस्लिम युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपनी पहचान छुपाने और पंडाल में घुसने के लिए माथे पर तिलक लगा रखा था। जब इसकी भनक वहां मौजूद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी, तो उन्होंने दोनों युवकों को घेर लिया और पकड़कर बाहर ले आए। युवकों के पकड़े जाने के बाद पंडाल परिसर में भारी हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई।
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुलिस के सामने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए मांग की कि बिना अनुमति और गलत तरीके से पहचान छुपाकर पंडाल में प्रवेश करने वाले दोनों युवकों तथा इस लापरवाही के लिए आयोजकों के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। फिलहाल पुलिस ने युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद शहर के अन्य गरबा पंडालों में भी सुरक्षा व्यवस्था और आईडी चेकिंग को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या (आशंका) की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने बैरागढ़ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुग्गी बस्ती में रहकर पन्नी बीनने का काम करने वाली यह 12 वर्षीय मासूम बच्ची गत गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच शुक्रवार को उसका शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुबीन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
घटना की क्रूरता से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, परिजन और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि बैरागढ़ थाने के सामने जमा हो गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि आरोपी को बिना किसी देरी के फांसी की सजा दी जाए और उसके अवैध मकान पर प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने और शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है, तथा आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
नाबालिग बच्ची मौत मामले में ACP रत्नेश तोमर ने कहा- खाली इमारत से बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या और बहला-फुसलाकर ले जाने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया। सुरक्षा के लिहाज से कंट्रोल रूम अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। जो मौके पर तैनात है
--------------------------------
'चंदा चोरी में भी ज्ञानेश कुमार शामिल, मुझे EVM दो, वोट चोरी साबित कर दूंगा...'; बोले दिग्विजय सिंह
इंदौर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विजयादशमी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर अयोध्या में समाप्त होगी। यात्रा की घोषणा करने शनिवार को इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता ने आरएसएस, भाजपा से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा सनातन हमारा धर्म है और हिंदुत्व का इससे लेना-देना नहीं है। राम मंदिर चंदा चोरी में ट्रस्टी के रूप में ज्ञानेश कुमार भी शामिल थे। सिंह ने दो बड़े दावे किए और कहा कि मुझे ईवीएम दी जाए तो साबित कर दूंगा कि वोट चोरी कैसे की जा रही है। मेरे पास इस बात के भी सबूत हैं कि आरएसएस ने बम ब्लास्ट भी करवाए।
कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का विरोध करने के सवाल पर सिंह ने कहा कि आरएसएस वाले ये झूठा प्रचार करते हैं। जबकि भाजपा-संघ मंदिर के नाम पर सिर्फ चंदा उगाते और घोटाले करते हैं। रामजन्मभूमि का ताला कांग्रेस सरकार ने खुलवाया। राम मंदिर निर्माण के लिए नरसिम्हाराव सरकार ने जमीन अधिगृहित की। आज जिस स्थान पर मंदिर बना है वो जन्मभूमि नहीं बल्कि वही जमीन है जो कांग्रेस ने दी थी।
सनातन स्वाभिमान यात्रा में दिग्विजय सिंह एक ऑनलाइन पिटिशन पर समर्थन जुटाते भी नजर आएंगे। इसमें संविधान और देश में सद्भाव की रक्षा के साथ ही ईवीएम रहित निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग है। धार्मिक ट्रस्टों से सरकारी और संघ के लोगों को हटाकर शंकराचार्य व धर्मगुरुओं को ट्रस्टी बनाने की मांग भी है।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि हिंदुत्व का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। 1930 के आसपास सावरकर ने यह शब्द दिया था। सनातन में समभाव है जबकि हिंदुत्व दूसरे धर्मों के खिलाफ दिमाग में नफरत डालता है। गोधरा कांड के बाद अटलजी ने इस बारे में भाषण भी दिया था। उस भाषण को मैं अपनी यात्रा में भी दिखाऊंगा। कट्टरता किसी धर्म का आधार नहीं है।
जिन्ना भी मुसलमान नहीं थे धर्म का उसने और सावरकर ने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और मिलकर बंटवारे की नींव रखी। आज एक पक्ष भाजपा और एआइएमआइएम के औवेसी दोनों मिलकर वैमनस्यता को घर-घर पहुंचा रहे हैं। कट्टरपंथी ताकतों ने तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है चाहे वह चुनाव आयोग हो, न्यायपालिका हो या शिक्षण संस्थान।
दिग्विजयसिंह ने कहा कि 1990 के दशक में मैंने और सबसे रामशिला पूजन किया और चंदा दिया। तब विश्वहिंदू परिषद ने बताया कि देशभर से सिर्फ 8.29 करोड़ रुपये चंदा आया। असलियत में 1400 करोड़ एकत्र हुए थे। इस तरह पहले चंदा खाया और अब मंदिर निर्माण में फिर से चंदा खाया।
मोदी जी ने शंकराचार्यों और धर्मगुरुओं की बजाय विहिप और संघ के नेताओं को ट्रस्टी बनाया ताकि वे चंदा चोरी और जमीन घोटाला कर सकें। उसी चोरी के पैसे से भाजपा-आरएसएस के बड़े भवन बन रहे हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर की जमीन भी संघ वाले हड़प रहे हैं और माधव सेवा ट्रस्ट के नाम से वहां होटल बनाई जा रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ईवीएम व प्रक्रिया में हेराफेरी कर चुनाव जीत रही है। मुझे ईवीएम दें तो मैं साबित कर दूंगा चुनाव आयोग ईवीएम को हाथ नहीं लगाने देता। ईवीएम से चुनाव करवाना है तो मतदाताओं को वीवीपैट की पर्ची भी दी जानी चाहिए। जिन सात देशों में ईवीएम पर चुनाव हो रहे हैं वहां ऐसा सिस्टम लागू है।
----------------------------------
पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हुआ चोरी का आरोपी, फ्लैट में ठहराने और पार्टी करने का खुलासा
ग्वालियर। चोरी के मामले में पकड़ा गया उत्तराखंड निवासी एक आरोपी ग्वालियर में छतरपुर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोपी सन्नी पाल (30) को हाथ की चोट का इलाज कराने के लिए पुलिस ग्वालियर लाई थी। उसे नियमानुसार थाने में सुरक्षित रखने के बजाय एक पुलिसकर्मी के भाई के किराए के फ्लैट में ठहराया गया था।
जानकारी के अनुसार, छतरपुर पुलिस में पदस्थ आरक्षक विजय यादव, शुभम शर्मा और संदीप चोरी के आरोप में पकड़े गए सन्नी पाल को शुक्रवार देर रात इलाज के लिए ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। उस समय वरिष्ठ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे सुबह दोबारा लाने के लिए कहा गया। दूसरे जिले से आरोपी को लेकर आने वाली पुलिस को नियमानुसार स्थानीय थाने में सूचना देकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी।
आरोप है कि पुलिसकर्मी ऐसा करने के बजाय आरोपी को आरक्षक शुभम शर्मा के भाई गौरव शर्मा के लोटस विला स्थित किराए के फ्लैट पर ले गए।
इस मामले में सामने आए एक वीडियो में आरोपी होटल में खाना खाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित रखने के बजाय होटल ले गए, जहां खाना खाने के साथ पार्टी भी की गई। रात में फ्लैट पर लौटने के बाद पुलिसकर्मी आरोपी को हथकड़ी लगाकर सो गए। शनिवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो बिस्तर पर हथकड़ी की जंजीर पड़ी थी, लेकिन आरोपी गायब था। पहले पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी और विश्वविद्यालय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
लोटस विला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी सुबह करीब साढ़े सात बजे परिसर में टहलता नजर आया। वह मुख्य गेट की ओर गया और वहां तैनात दो सुरक्षा गार्डों से बातचीत भी की। इस दौरान उसने शर्ट की आस्तीन से हाथ में लगी हथकड़ी छिपा रखी थी। वह दो बार गेट की ओर गया, लेकिन गार्डों को देखकर वापस लौट आया। इसके बाद वह कैमरों में दिखाई नहीं दिया। आशंका है कि वह दीवार फांदकर या किसी अन्य रास्ते से परिसर से बाहर निकल गया।
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिसकर्मी यहां अवैध तरीके से रुके थे। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान आरोपी की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की संभावना है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी।
कोटा/ कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई. हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई. हादसा शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ. बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी. कराडिय़ा टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई. एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं.
घायलों में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे, वेदांत झरबड़े पुत्र योगेश झरबड़े, मोहनिस झरबड़े पुत्र रविंद्र झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े पुत्री कमलेश झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ पत्नी संतोष गायकवाड़, सारांश पुत्र कमलेश झरबड़े घायल हुए हैं. कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीलेश जैन ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है. मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू हैं. बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है. इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई थी. एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है. ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है. आगे की तरफ बैठे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा चोट लगी है. कई घायल सीटों के बीच फंस गए थे. ग्रामीणों ने कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला.
------------------------------------
दुर्गा पूजा उत्सव पर चरमपंथ का साया, 34 हिंदू मंदिरों पर हमले, मूर्तियों के साथ तोड़फोड़
तख्ता पलट घटना के बाद हिन्दू मंदिरों पर सिलसिलेवार हमले का क्रम नई सरकार के बनने के बाद भी नहीं थमा है. यह सिलसिला नवरात्रि के दौरान भी नजर आया है। बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद ने दुर्गा पूजा उत्सव से कुछ दिन पहले मूर्तियों के साथ तोड़फोड़, मंदिरों पर हमलों और ऐसी ही अन्य घटनाओं की कम से कम 34 घटनाओं की जानकारी दी है।
परिषद से जुड़े संतोष शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तोड़फोड़ की ये घटनाएं सिलहट, राजबाड़ी, पंचगढ़, नेत्रकोणा और तंगैल सहित कई जिलों में सामने आई हैं। परिषद ने यह भी बताया कि सुनामगंज में हिंदू घरों, दुकानों और मंदिरों को निशाना बनाकर हमले किए गए और लूटपाट की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा केवल दुर्गा पूजा के पांच दिनों तक सीमित नहीं होना चाहिए। “हमें साल के सभी 365 दिनों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।”
परिषद की समिति ने बताया कि उसने अपने जिला और उपजिला-स्तरीय इकाइयों के लिए 22 सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें चौबीसों घंटे स्वयंसेवकों की तैनाती, जहां संभव हो वहां सीसीटीवी लगाना, पर्याप्त रोशनी और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करना, तथा किसी भी घटना की तुरंत अधिकारियों को सूचना देना शामिल है।
इसके अलावा, संगठन ने ‘हिंदू कल्याण ट्रस्ट’ के लिए आवंटित राशि में 1 करोड़ टका की बढ़ोतरी का स्वागत किया, लेकिन साथ ही ट्रस्ट को एक ‘फाउंडेशन’ में बदलने की अपनी मांग भी दोहराई। संगठन ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए साल भर सुरक्षा की मांग की और हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की।
परिषद ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को फिर से दोहराया, जिसमें अल्पसंख्यक संरक्षण कानून, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का गठन और दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी शामिल है। वार्षिक उत्सव की शुरुआत पंचमी पर ‘बोधन’ के साथ हुई, जबकि 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी और उसी दिन मूर्तियों का विसर्जन भी होगा।
संगठन ने बताया कि फरीदपुर के एक काली मंदिर में चोरी हुई है, और सुनामगंज में हिंदू घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमले किए गए तथा लूटपाट की गई। उन्होंने नौगांव में हुई एक डकैती का भी जिक्र किया, जहां हमलावरों ने कथित तौर पर खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का रूप धारण कर रखा था।
-----------------------------
मुंढे के नेतृत्व में FDA ने रिटेलर्स और गोदामों पर मारा छापा, मिला 33 करोड़ रुपए का एक्सपायर्ड स्टॉक
मुंबई। तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भिवंडी में एक अभियान चलाया, जिसमें 33 करोड़ रुपये मूल्य के एक्सपायर्ड, खराब और रिजेक्ट किए गए खाद्य उत्पाद मिले। इस खुलासे से चिंता बढ़ गई है कि बड़ी खाद्य कंपनियों द्वारा नष्ट करने के लिए चिह्नित किया गया स्टॉक, शायद वापस बाजार में लाकर ग्राहकों को बेच दिया गया था।
FDA ने 14 और 15 अक्टूबर को एक साथ कई जगहों पर निरीक्षण किया। टीमों ने खाद्य रिटेलर्स, गोदामों और कचरा निस्तारण (वेस्ट-डिस्पोजल) करने वाले ठेकेदारों की जांच की, ताकि नष्ट करने के लिए चिह्नित किए गए उत्पादों का पता लगाया जा सके। इस जांच के आधार पर, खाद्य कंपनियों, गोदामों, डिस्पोजल एजेंसियों और स्थानीय व्यापारियों से जुड़े 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इस अभियान के दौरान FDA अधिकारियों ने भिवंडी के गुलजार नगर इलाके में एक डिस्काउंट स्टोर की जांच की। वहां उन्हें 18 तरह के एक्सपायर्ड, खराब और लीक हो रहे खाद्य उत्पाद मिले, जिनकी कीमत 80,575 रुपये थी। FIR के अनुसार, दुकान के पास जरूरी खाद्य लाइसेंस नहीं था। साथ ही, अधिकारियों को वहां कोई खरीद बिल, स्टॉक आने का रिकॉर्ड या सप्लायर की जानकारी भी नहीं मिली।
दुकान संचालक ने जांचकर्ताओं को बताया कि यह स्टॉक गुलजार अब्दुल मुबीन खान के पास से आया था। इसके बाद अधिकारियों ने चाविंड्रा में खान के ठिकाने की जांच की। वहां उन्हें 23 तरह के एक्सपायर्ड, खराब और लीक हो रहे उत्पाद मिले, जिनकी कीमत 86,825 रुपये थी। इस स्टॉक को जब्त कर लिया गया और वहां का काम रोक दिया गया।
जांच के दौरान अधिकारी ‘BK डिस्पोज’ (BK Dispose) नाम की एक फर्म तक पहुंचे, जिसे भिवंडी के खोनी और कंबा इलाकों में बाबर मियाज अहमद सिद्दीकी चलाते हैं। जांचकर्ताओं को वहां कई कंपनियों का एक्सपायर्ड स्टॉक मिला। वहां मौजूद रिकॉर्ड इतने अधूरे थे कि यह पता नहीं चल सका कि ये उत्पाद कब आए, इन्हें कैसे इधर-उधर ले जाया गया, या इन्हें नष्ट किया गया था या नहीं।
FIR के अनुसार, खोनी से 17,382 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, कंबा से 2,198 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2.53 लाख रुपये है।
FDA की टीमों ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित गोदामों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ज़ोमैटो हाइपरप्योर की एक सुविधा (फैसिलिटी) की जांच की, जो ब्लिंकइट कॉमर्स को सेवाएं देती है। इस जांच के दौरान एक्सपायर हो चुके या खराब सामान को लाने-ले जाने और उसे नष्ट करने के रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठे।
एफआईआर के अनुसार, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के वाडपे वेयरहाउस में अधिकारियों को लगभग 4,659 किलोग्राम एक्सपायर हो चुका सामान मिला, जिसकी कीमत 3.72 लाख रुपये थी। इसके अलावा, उन्हें 1,414.19 किलोग्राम खराब सामान भी मिला, जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये थी।
जांचकर्ताओं का कहना है कि कंपनी ऐसे पर्याप्त दस्तावेज पेश नहीं कर सकी, जिनसे यह साबित हो सके कि इस सामान को ‘ग्रीन अर्थ वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज’ के जरिए ले जाया गया, तौला गया और अंत में नष्ट कर दिया गया।
रिलायंस रिटेल की एक सुविधा में अधिकारियों को लगभग 54,265 रुपये कीमत का खराब सामान मिला। इसे ‘एसके ट्रेडर्स’ के साथ सामान नष्ट करने की एक प्रस्तावित व्यवस्था से जोड़ा गया था। हालांकि, ठेकेदार के पास जरूरी अधिकार (ऑथराइजेशन) होने की पुष्टि करने वाले कोई रिकॉर्ड नहीं मिले।
ज़ोमैटो हाइपरप्योर की सुविधा में अधिकारियों को एक्सपायर हो चुके और असुरक्षित उत्पाद मिले। कुछ पैकेट लीक हो रहे थे या चूहों द्वारा खराब कर दिए गए थे।
एफआईआर में इस दावे पर भी सवाल उठाए गए हैं कि एक्सपायर हो चुका सामान बेंगलुरु की ‘पैन इंडिया ग्रोसरी डंप’ नाम की किसी जगह पर भेजा गया था। शुरुआती जांच से पता चला है कि शायद ऐसी कोई जगह मौजूद ही नहीं है।
एफडीए को शक है कि कंपनी के वेयरहाउस से निकला सामान, कचरा नष्ट करने वाले ठेकेदारों और बिचौलियों के हाथों से होकर गुजरा हो सकता है। इसके बाद, यह सामान फिर से बेचने के लिए स्थानीय सप्लायरों और खुदरा विक्रेताओं (रिटेलर्स) तक पहुंच गया होगा।
इसके अलावा, एफडीए की एक आंतरिक रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ज़ोमैटो हाइपरप्योर और ब्लिंकइट की सुविधाओं से जुड़े पांच खाद्य सुरक्षा लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद की गई है।
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में क्रूरता की सारी हदें पार करने की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को शर्मसार करती दिखाई दे रही है, जिसमें दो लोग, एक मृत गाय के शव को लोडर वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मृत गाय को गाड़ी से बांधकर घसीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो टीकमगढ़ शहर के सागर हाईवे मार्ग के नए बस स्टैंड बायपास रोड का बताया जा रहा है। जिसमें लोडर वाहन सवार लोग मृत गाय के शव को बांधकर तेज रफ्तार से जाते हुए दिखाई दे रहे है।
मृत जीवों के प्रति इस तरह का क्रूर व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। अब सवाल यह है कि आखिर मृत गाय के शव के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया, क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा? क्या इन आरोपियों की पहचान कर उन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी? यह देखने वाली बात होगी।
----------------------------------
अमर हो गईं शिवानी: सड़क हादसे में ब्रेन डेड होने के बाद बचाई 3 लोगों की जिंदगी; पुलिस ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर किया सम्मानित
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी अंतर्गत ग्राम खापा खुर्द की रहने वाली बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) सड़क दुर्घटना के बाद भले ही इस दुनिया से विदा हो गईं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए ‘महादान’ ने तीन अन्य लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी है। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का बेहद साहसी और संवेदनशील फैसला लिया, जिसके तहत एम्स भोपाल में उनके अंगों का सफल प्रत्यारोपण किया गया।
इस प्रेरणादायक घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने लिखा, “तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पहल इस बात का प्रमाण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंगदान के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति लोगों की सोच सकारात्मक हो रही है।
राज्य शासन के विशेष निर्णय और निर्देशों के अनुसार, दिवंगत शिवानी जी के उनके पैतृक गांव खापा खुर्द पहुंचने पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
--------------------------------------
MP में 9 करोड़ 42 लाख का गांजा जब्त, पहाड़ों पर फैला था नशे का साम्राज्य!
भोपाल। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले में एनडीपीएस से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को तीन अलग अलग स्थानों से 9 करोड़ 42 लाख की कीमत से अधिक का गांजा मिला है। जिसका वजन 99 क्विंटल से ज्यादा है। मामला कोतवाली थाना अंतर्गत पारा चौकी क्षेत्र ग्राम कलमोड़ा का है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में गैरकानूनी ढंग से उगाई जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद भारी बल के साथ ग्राम कलमोड़ा में दबिश दी। लगातार तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में पट्टाधारी आरोपियों ने अपने पट्टे के साथ साथ वनक्षेत्र में आने वाली जमीन पर बाबू पिता मोहरिया डामोर, बैलेंसिंग मौहरिया, बापू मोहरिया को मुख्य आरोपी बतौर पाया गया। आपको बताते चले कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में गांजा उत्पादन ऐसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में कर रहा था, जो आमजनों से दूर है। तीन दिनों तक चली इस कार्यवाही में 15 हजार 609 पौधे पाए गए, जिसका वजन 99 क्विंटल और कीमत 9 करोड़ 42 लाख के करीब आंकी गई है।
वहीं इस मामले में दो बाते निकलकर सामने आती है। ये अवैध गांजा उत्पादन झाबुआ और धार दोनों के जिले की सीमा से सटा है, जिसका कुछ क्षेत्र झाबुआ जिले के ग्राम कलमोड़ा में स्थित है। दूसरा क्षेत्र धार जिले में आता है। बताते चले कि केवल झाबुआ पुलिस की कार्रवाई में ही मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जप्ती की कार्रवाई हुई है। जिसमें झाबुआ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तीनों आरोपियों वेलसिंग डामोर, भरत डामोर और बापू पिता मौहरिया डामोर जो कि फरार है।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत साथ ही एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी दी कि इन तीनों आरोपी आपस में भाई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के लिए विशेष दल गठित किया गया था, जिसे विशेष रूप से एसडीओपी मोनिका सिंग, कोतवाली थाना प्रभारी रमेशचंद्र भास्करे, चौकी प्रभारी निरीक्षक पल्लवी भाभर, राणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाशचंद्र सीर्वी, निरीक्षक राजेंद्र सिंह भदोरिया, एस ए एफ बटालियन निरीक्षक राम मंडलोई, चौकी प्रभारी पेट्रोल उप निरीक्षक अशोक बघेल आदि पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की इसमें सराहनीय भूमिका रही। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांजा उत्पादन के साथ पूरे सिंडिकेट को झाबुआ पुलिस जल्द से जल्द सलाखों के पीछे ला खड़ा करने का दावा कर रही है।
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने पहुंचे अनूपपुर जिले के एक मरीज को कथित तौर पर अस्पताल की ओपीडी में बंद कर दिया गया। मरीज घंटों तक कमरे में कैद रहा और बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगाता रहा। काफी देर बाद जब सुरक्षा गार्ड की नजर उस पर पड़ी, तब कहीं जाकर कमरा खुला और मरीज को बाहर निकाला गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनूपपुर जिले के बिजुरी निवासी मोहम्मद अमजद इलाज कराने के लिए शहडोल जिला अस्पताल पहुंचे थे। वह अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर 14 में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इसी दौरान कथित तौर पर ओपीडी में ताला लगा दिया गया और मरीज अंदर ही बंद रह गया, देखते ही देखते इलाज कराने आया मरीज खुद को एक बंद कमरे में कैद पाया।
बताया जा रहा है कि मरीज ने बाहर निकलने के लिए काफी देर तक आवाज लगाई और मदद की गुहार करता रहा,बंद कमरे में फंसे रहने के दौरान उसकी परेशानी और बढ़ गई। घंटों इंतजार के बाद जब सुरक्षा गार्ड की नजर कमरे में बंद मरीज पर पड़ी, तब ताला खोलकर उसे बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद मरीज ने राहत की सांस ली।
इस घटना को अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, मरीज को किस परिस्थिति में और किसकी ओर से कमरे में बंद किया गया। इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
शहडोल संभाग के इस प्रमुख शासकीय अस्पताल में मध्यप्रदेश के अनूपपुर, उमरिया सहित आसपास के जिलों और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। अब सवाल यह है कि आखिर ओपीडी बंद करते समय अंदर मौजूद मरीज पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। क्या अस्पताल में कमरों को बंद करने से पहले जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।
----------------------------------------------
बिजली संकट पर जीतू पटवारी का सिंधिया पर तंज- ‘महल का बिल झोपड़ी से भी कम आया, गांवों में छाया है अंधेरा’
भोपाल। मध्य प्रदेश में गहराते बिजली संकट और बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की लचर बिजली व्यवस्था और ग्रामीण इलाकों में छाए अंधेरे को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है।
जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का बिजली बिल, आम गरीबों की झोपड़ियों के बिल से भी कम आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता और गरीबों को हजारों-लाखों रुपये के भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जबकि इसके बावजूद उनके घरों में अंधेरा रहता है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिजली मंत्री महीनों से नदारद और गायब हैं, जनता उनकी फोटो लेकर उन्हें ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि जब मंत्री, विधायक और बीजेपी के कार्यकर्ता खुद गांवों में अंधेरा देखते हैं, तो उन्हें भी शर्मिंदगी महसूस होती है।
जीतू पटवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में अंधकार छाया हुआ है। कई-कई दिनों तक गांवों में बिजली का एक बल्ब तक नहीं जल रहा है और राज्य में बिजली व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मध्यप्रदेश सरकार बाहर यानी दिल्ली मेट्रो को बिजली बेच रही है, तो फिर राज्य के ग्रामीण इलाकों और किसानों को अंधेरे में क्यों रहना पड़ रहा है?
--------------------------------------
शिवपुरी में भाजपा विधायक को मुंह पर युवक ने कहा गधा, बज उठीं तालियां
शिवपुरी शिवपुरी में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार को ओबीसी महासभा ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन और एक प्रदर्शनकारी युवक के बीच तीखी बहस भी हुई और इस दौरान भाजपा विधायक के पूछने पर युवक ने उन्हें गधा तक कह दिया। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक देवेन्द्र जैन कलेक्टर कार्यालय पर लोगों से मिलकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह धाकड़ की विधायक से उस वक्त तीखी बहस हो गई जब भंवर सिंह ने विधायक देवेन्द्र जैन से कहा कि मैं ग्रेजुएट हूं और पढ़ा लिखा हूं, इस पर विधायक ने धाकड़ से कहा कि तो क्या मैं गधा हूं। इस पर धाकड़ ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- हां आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं। दोनों के बीच हुई इस जुबानी जंग को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ओबीसी संगठनों ने विधायक के रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि वे लंबे समय से आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को शिवपुरी में बड़ा प्रदर्शन हुआ। ओबीसी महासभा के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। दोपहर में जब ज्ञापन लेने एडीएम पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से साफ इनकार कर दिया। कार्यकर्ता कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा व धरना चलता रहा। बाद में प्रशासन को झुकना पड़ा। प्रदर्शन में पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा अच्छे कामों का श्रेय खुद ले लेती है और गलतियों का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ देती है। उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए न्यायपालिका को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि ओबीसी वर्ग को उसका हक मिलना चाहिए।
- नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत, 17 लोग घायल, एमपी से खाटूश्यामजी जा रही थी मिनी बस
- दूल्हा 75 का, दुल्हन 30 की! सगाई के बाद शादी पर दोनों के जवाब अलग-अलग
- अब बिना ट्रूकॉलर के कॉल के साथ दिखेगी कॉलर की पहचान, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
- वैशाली में नांव डूबने से 13 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां
- ‘हिंदू दुकानों से ही बिरयानी खाएं…’, दुर्गा पूजा के बीच पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
- नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से काटा SBI ATM; नकदी लेकर फरार
- अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी: NCB ने 43 करोड़ की WY टैबलेट जब्त की, फ्यूल टैंक में बना रखा था सीक्रेट चैंबर
- दिल्ली: ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने तोड़े बैरिकेड
प्रमुख समाचार
कोटा/ कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई. हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई. हादसा शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ. बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी. कराडिय़ा टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई. एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं.घायलों में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे,... मध्य प्रदेश
18 October 2026
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रावण दहन को लेकर एक नया विवाद सामने आया है जो अब बढ़ता ही जा रहा है। यहां अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन करने वाली 4 आयोजक समितियों को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा है।ब्राह्मण समाज ने समितियों से 7 दिन में यह बताने को कहा है कि किस धर्मशास्त्र और पुराण में आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रावण वध का उल्लेख है। साथ ही जवाब नहीं मिलने पर आयोजकों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच... अपराध
18 October 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या (आशंका) की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने बैरागढ़ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और मुख्य... गुना सिटी
18 October 2026
गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना में 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को टमटम में बैठाकर हड्डीमिल के जंगल में ले गया, जहां उसे पेड़ से बांधकर तीन बार पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। रात में आरोपी के देसी कच्ची शराब पीकर सो जाने पर बच्चे ने हिम्मत दिखाई और रस्सी को ढीला कर दांतों से काट लिया। इसके बाद वह तड़के करीब 4 बजे वहां से भाग निकला और श्रीराम कॉलोनी स्थित... फोटो गैलरी
सड़कों पर लगाए गेट, 4 कॉलोनियों का रास्ता...
फरार बदमाशों में से 1 का हरिद्वार में...
चौकीदारी कर रहा हत्यारा राजस्थान से पकड़ाया ...
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में मुंडन आज
पेट्रोल-डीजल: केंद्र ने साधे एक तीर से कई...
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता
इस मोर्चे पर एयरटेल से आगे निकली जियो...
बैंकिंग रेग्युलेशन ऐक्ट है कोचर के इस्तीफे की...
पेट्रोल सरकारी खजाने-तेल कंपनियों पर असर
आपकी दवा असली है या नकली, ऐसे करें...
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में...
चीन के खाने पर जी रहे हैं उत्तराखंड...

