गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत स्टेशनरी की दुकान से नगदी रूपये चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुई नगद राशि बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 जुलाई 2026 को फरियादी सौरभ जैन निवासी ग्राम जामनेर के द्वारा जामनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15 जुलाई 2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी स्टेशनरी की दुकान से 30 हजार रूपये नगदी चोरी कर लिए हैं, जिस पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
जामनेर थाना पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्त प्रकरण में तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें दिनांक 19 जुलाई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सरवन पुत्र हरिसिंह मीना उम्र 32 साल निवासी ग्राम कान्हाखेड़ी थाना कुम्भराज जिला गुना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी 9500/-रूपये बरामद किए गए एवं शेष राशि उसने खर्च कर देना बताया ।


