This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नितेश राणे बोले-मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जाए:मुसलमानों को अजान भी मराठी में देनी चाहिए

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए और मुसलमानों को अजान मराठी में देनी चाहिए। राणे ने यह बयान कांग्रेस के मुंबई के कुछ इलाकों में मराठी पाठशालाएं शुरू करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया।
राणे ने बुधवार को कहा कि, 'कांग्रेस को मराठी स्कूल चलाने की जरूरत क्यों है? विपक्ष को मुसलमानों से कहना चाहिए कि अजान मराठी में दी जाए। हमारे मंदिरों के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगते हैं, लेकिन दुकानों के अंदर 'अब्दुल' बैठा है।'
राणे के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने विरोध जताया है। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी नेता धर्म और भाषा के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे नेताओं पर रोक लगानी चाहिए।
कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कहा कि मदरसों में पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाई जाती है, और कुछ संस्थानों में मराठी भी सिखाई जाती है। उन्होंने कहा, 'अजान अरबी में दी जाती है, धर्म और भाषा दो अलग चीजें हैं।'
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सापकाल ने कहा, 'हम हिंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जबरदस्ती तीसरी भाषा थोपने के खिलाफ हैं। हम मारपीट नहीं करेंगे, बल्कि मराठी सिखाएंगे।”
भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा था, 'मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना हूं। गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने उन्हें वोट नहीं दिया। इसलिए अगर मैं हिंदुओं का समर्थन नहीं करेंगे, तो क्या उर्दू बोलने वालों का समर्थन करूंगा। वे हरे सांप हैं। मुंबई का DNA हिंदू है।'
राणे 11 जुलाई को मुंबई में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की ₹33.94 करोड़ के प्रोजेक्ट बोरीवली रो-रो जेट्टी फेज-1 का शिलान्यास करने गए थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।
राणे की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता जावेद शेख के बेटे की मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ दुर्व्यवहार और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के कुछ दिनों बाद आई है।
नितेश राणे ने मनसे पार्टी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। मनसे पार्टी चुनिंदा रूप से केवल गरीब हिंदुओं को निशाना बनाती है। राणे ने कहा- उसका नाम राहिल शेख है, और वे उसका वीडियो जारी नहीं करेंगे। वे सिर्फ गरीब हिंदुओं को निशाना बनाएंगे क्योंकि उन्होंने इस हिंदू राष्ट्र को बांटने, जिहादियों को खुश करने का ठेका ले रखा है।
वे जो नियम हिंदुओं पर थोपते हैं, वही नियम शेख पर कब थोपेंगे? यह हमारा शुरू से सवाल रहा है। यह साफ तौर पर राजनीति है। वे शेख पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मोहम्मद अली रोड और बेहरामपाड़ा में घूमते समय उनके सुर नरम पड़ जाते हैं।

-----------------------------------------------
मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले:सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना लॉन्च करने का ऐलान किया
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक 16 जुलाई बुधवार को हुई, जिसमें खेती और हरित ऊर्जा से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं.
सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है. इसका मकसद देशभर के कृषि आधारित जिलों का समग्र विकास करना है. इस योजना के अंतर्गत 36 विभिन्न कृषि योजनाओं को एक साथ जोड़ा जाएगा. इस योजना का वार्षिक बजट 24 हजार करोड़ रुपए है, जो किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में सहायक होगी.
सरकार ने ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी को ?20,000 करोड़ तक की मदद देने की मंजूरी दी है ताकि कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी (ग्रीन एनर्जी) में तेज़ी से निवेश कर सके.
ऊर्जा क्षेत्र की एक और प्रमुख कंपनी एनएलसीआईएल को 7,000 करोड़ रुपए का समर्थन मिलेगा. इससे यह कंपनी भी ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी.
इन दोनों कंपनियों को सहयोग देने से साफ है कि सरकार आने वाले समय में हरित ऊर्जा को देश के विकास का आधार बनाना चाहती है. इससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम बढ़त मिलेगी.
सरकार के इन तीन फैसलों को मिलाकर लगभग 51 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक योजना तैयार की गई है. यह खेती से लेकर ऊर्जा तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाता है.
------------------------------------
चलती ट्रेन में टीटीई ने यात्री को जमकर पीटा, मचा बवाल
कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के राजस्थान स्थित कोटा से एक चलती ट्रेन में यात्री की पिटाई का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीटीई बेरहमी से एक यात्री की टिकट को हुए विवाद में पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में टीटीई लात-घूंसे और थप्पड़ मारता दिख रहा है. वीडियो तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल, पीड़ित व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और न ही इस संबंध में पीड़ित ने अब तक शिकायत दर्ज कराई है या नहीं इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई.
वायरल वीडियो डॉ अंबेडकर नगर से निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन के जनरल कोच का बताया जा रहा है. वीडियो में टीटीई जनरल कोच में एक यात्री को बेरहमी से पीटते हुआ दिख रहा है. वहीं, बाकी यात्री इस दौरान तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक यात्री ने चोरी छिपे वीडियो बना लिया था, जो अब काफी वायरल हो रहा है. पिटाई की यह घटना शामगढ़ से भवानी मंडी स्टेशन के बीच की बताई जा रही है
वीडियो में टीटीई एक यात्री की लात-घूंसे और थप्पड़ों मार रहा है. इस वीडियो टीटीई तो मारता हुआ दिख रहा है, लेकिन पीड़ित यात्री नजर नहीं आ रहा है. इस वीडियो ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, यात्री के शिकायत दर्ज करने की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर लोगों की इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वीडियो अपने आप में सच्चाई बयां कर रहा है.
फिलहाल, अब इस पूरे मामले देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे प्रशासन आरोपी टीटीई के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करता है. बताया जा रहा है कि टीटीई और यात्री के बीच टिकट को लेकर विवाद हुआ था. इस बात को लेकर उसने यात्री को पीट दिया, लेकिन किसी भी यात्री की इस तरह से पिटाई करना बहुत ही शर्मनाक घटना है.

 

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme