This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर दिन हो रही वृद्धि से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 2.50 से 5 रुपये तक की कमी हो गई।
तेल पर केंद्र सरकार की ओर से 2.50 रुपये की राहत दिए जाने के बाद 14 राज्यों ने भी कीमतों में इतनी कटौती कर दी है। गुजरात, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और गोवा में पेट्रोल 5 रुपये सस्ता हो चुका है। हालांकि, महाराष्ट्र ने डीजल और झारखंड सरकार ने पेट्रोल की कीमत में अतिरिक्त कटौती नहीं की है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme