This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नब्बू हत्याकांड के दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

गुना ।(गरिमा टीवी न्यूज़) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा सिंगवासा तालाब क्षेत्र में गला रेतकर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले में कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 अक्टूबर 2026 की रात कैंट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिंगवासा तालाब की पार पर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, सूचना की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव अपनी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पडा मिला, जिसके गले पर गंभीर घाव था । मृतक की पहचान नब्बू उर्फ नवीन गोस्वामी उम्र 33 साल निवासी हनुमंता मंदिर के पास पठार मोहल्ला गुना के रुप में हुई । पुलिस द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा इस घटना पर से मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । इस दौरान पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई । प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या में हेमू सोनी एवं एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संदेह पर कैंट थाने में अपराध क्रमांक 920/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीमों द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश शुरु की गई ।मात्र 12 घंटे के भीतर ही हत्या में दोनों संदिग्धों हेमू उर्फ हेमंत पुत्र राजू सोनी निवासी बूढ़े बालाजी गुना एवं संजू साहू उर्फ संजू सैमसन पुत्र परमाल साहू निवासी बूढ़े बालाजी हरिपुर रोड़ गुना को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme