This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

चार आदतन अपराधियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिला बदर

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से गुना पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिलेभर में ऐसे आदतन एवं सक्रिय अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं अथवा जिनके विरुद्ध एक से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं । ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उनके विरुद्ध नियमानुसार जिला बदर एवं अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों हेतु प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी, गुना के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं ।
गुना पुलिस के प्रतिवेदनों पर जिला दण्डाधिकारी, गुना द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चार अपराधियों 1. नारायण पुत्र मातादीन चौरसिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी रशीद कॉलोनी, थाना कैंट, गुना, 2. रानू उर्फ रोनू पुत्र बाबूलाल कुशवाह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरौदा खुर्द, थाना कैंट, गुना, 3. दीपेन्द्र पुत्र देवेन्द्र रघुवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी नानाखेड़ी, गुना एवं 4. राणा पुत्र बृजमोहन रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरवटपुरा, कुशमौदा, गुना के विरुद्ध एक-एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश पारित किए गए हैं ।
गुना पुलिस द्वारा आदतन एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त ऐसे तत्वों के विरुद्ध जिला बदर, बाउंड ओव्हर सहित अन्य वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme