गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों 1. सुनील लोधी निवासी ग्राम खैराड़ एवं 2. मनोज शर्मा निवासी ग्राम नसीरपुर को 1.464 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उन्हें गांजा उपलब्ध कराने वाले विक्रेता का नाम सतीश मीना निवासी ग्राम नसीरपुर का बताया गया था । प्राप्त जानकारी के आधार पर मधुसूदनगढ़ थाने में दोंनो तस्करों सहित उन्हें गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/26, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही के साथ-साथ प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को फरार आरोपी के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर सतीश पुत्र शांतिलाल मीना उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नसीरपुर थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।
मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, आरक्षक जसवंत सोंधिया, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, आरक्षक गजराज आजनार, आरक्षक रामनिवास, आरक्षक विनीत मौर्य, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक आकाश सिकरवार एवं एसएएफ प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी व आरक्षक रविन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।
गुना सिटी


