गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना प्रबंधक कैंट जोन म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. ने बताया कि गुना शहर अंतर्गत 33/11 केव्ही सबस्टेशन मातापुरा कैंट से निकलने वाले 11 केव्ही पुलिस लाइन फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 10 सितम्बर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक विवेक कॉलोनी, पुलिस लाईन, सिविल लाईन, फ्रेंडस कालोनी, मातापुरा, सब्जी मण्डी दुर्गा चौक, होमगार्ड ऑफिस, सैनिक बिहार, एस.ए.एफ. लाईन, सदर बाजार, पेंशनर मोहल्ला एवं 33 के.व्ही. बी.एस.एन.एल लाईन का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। समय को आवश्यकतानुसर घटाया एवं बढाया जा सकता हैं।
------------------------------
सुबह 7 बजे से मैदान में उतरेगी सफाई टीम, कचरा पृथक्करण पर रहेगा विशेष जोर
गुना कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल शिकायत मिलने पर ही सफाई व्यवस्था सक्रिय न हो, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से पहले से ही समस्याओं की पहचान कर उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने और समझाइश देने के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जाए। खुले में कचरा फेंकने, सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने, जल संसाधनों को प्रदूषित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं अपशिष्ट के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सुबह 7 बजे से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग
सफाई व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए सफाई टीम सुबह 7 बजे से अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय हो। अधिकारी भी मैदानी स्तर पर मौजूद रहकर सफाई कार्य की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था केवल शिकायतों के आधार पर संचालित न हो, बल्कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि घरों एवं अन्य स्थानों से एकत्र किए जा रहे कचरे
को अलग-अलग रखने की व्यवस्था मजबूत की जाए। इसके लिए आवश्यक संख्या में वॉलंटियर्स तैयार किए जाएं तथा नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग- अलग देने के लिए लगातार जागरूक किया जाए
गीले और सूखे कचरे के पुनः उपयोग की तैयार होगी कार्ययोजना
कलेक्टर ने कहा कि पृथक किए गए कचरे के निस्तारण के साथ-साथ उसके पुनः उपयोग और विक्रय की भी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि गीले कचरे का उपयोग बायोगैस सहित अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने में किया जा सकता है, जबकि सूखे कचरे को कबाड़ एवं रिसाइक्लिंग से जुड़ी एजेंसियों को दिया जा सकता है। इस दिशा में संबंधित एजेंसियों और फर्मों से समन्वय कर
ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
शिकायत का इंतजार नहीं, पहले से होगी नियमित मॉनिटरिंग कलेक्टर ने कहा कि नगरपालिका की टीम किसी शिकायत के बाद ही सक्रिय हो, यह व्यवस्था उचित नहीं है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए समस्याओं का पहले से पता लगाना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
गुना सिटी



