This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क हत्या, 6 लोगों ने धारदार हथियारों से किया ताबड़तोड़ हमला ; मौके पर मौत

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

तमिलनाडु के चेन्नई में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने हाल ही में सत्ताधारी TVK पार्टी पार्टी ज्वाइन की थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि छह लोगों के गैंग ने कन्नन पर हमला कर दिया। पूरी घटना चेन्नई के वन्ननदुरई इलाके की है। वहीं कन्नन की हत्या के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कन्नन का भी आपराधिक इतिहास रहा है। आगे की जांच जारी है।
दरअसल, चेन्नई के बेसंत नगर इलाके में शनिवार रात को एक गैंग ने कन्नन नाम के एक व्यक्ति की बर्बरता से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कन्नन हाल ही में TVK पार्टी में शामिल हुए थे। कल रात वन्ननदुरई इलाके में उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक गैंग में शामिल 6 लोगों ने कन्नन पर उस वक्त हमला किया, जब वे अपने घर से निकलकर रामास्वामी एवेन्यू में मौजूद अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। इस गैंग ने धारदार हथियारों से कन्नन पर कई वार किए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये क्रूर वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर शास्त्री नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कन्नन का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिशें तुरंत शुरू कर दी गईं। खबरों के अनुसार,पांच लोगों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। कन्नन की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है। 8 साल पहले इसी इलाके के शिवा और वेलु की हत्या का एक मामला कन्नन के खिलाफ चल रहा है।
-------------------------------------
नेपाल बाढ़ के बाद नया संकट: बहकर आई नकदी-सोना रखने पर पुलिस की सख्त चेतावनी, 29 गिरफ्तार
नेपाल में विनाशकारी अचानक आई बाढ़ के बाद अब कीमती सामानों की बरामदगी और चोरी को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ के पानी में बहकर आए सोने-चांदी, नकदी, दस्तावेज और अन्य कीमती वस्तुओं को अपने पास रखने या बेचने की घटनाओं के बीच नेपाल पुलिस ने रविवार को देशव्यापी चेतावनी जारी की है।
नेपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ या आपदा के दौरान मिली किसी भी नकदी, आभूषण, दस्तावेज या अन्य कीमती सामान को तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराया जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी वस्तुओं को अपने पास रखना, छिपाना या बेचने की कोशिश करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
पुलिस की यह चेतावनी धादिंग जिले में सामने आए एक गंभीर मामले के बाद जारी की गई है। बाढ़ के तेज बहाव में एक बैंक की सुरक्षित तिजोरी बहकर बेल्खुखोला में त्रिशूली नदी के किनारे पहुंच गई थी।
ग्रामीणों ने कथित तौर पर तिजोरी को कटर समेत अन्य उपकरणों की मदद से तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी निकालकर अपने पास रख ली। मामले में नेपाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नेपाल पुलिस ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान सुरक्षा बल और राहत एजेंसियां बचाव एवं खोज अभियान में व्यस्त रहती हैं। ऐसे हालात में चोरी, लूटपाट और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और बरामद सामान उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इससे उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। इस भीषण आपदा में 1,300 से अधिक लोगों की मौत और 5,000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों में सैकड़ों भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
-----------------------------------------
अब पुराने डीजल वाहन को स्क्रैप में देने की जरुरत नहीं, IIT दिल्ली की बनाई मशीन को हरी झंडी; मात्र इतनी होगी कीमत
राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरो में पुरानी डीजल गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है। हालांकि अब हो सकता है कि सरकार जल्द ही पुरानी डीजल गाड़ियों को भी चलाने की इजाजत दे दे। इसके पीछे वजह है आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित खास डिवाइस जो कि पुरानी डीजल गाड़ियों का प्रदूषण 90 फीसदी तक नियंत्रित कर सकती है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस तकनीक को हरी झंडी दे दी है। भौगोलिकसंदर्भ
IIT दिल्ली द्वारा विकसित इस डिवाइस का नाम रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस (RECD) है। यह डिवाइस धुएं के साथ निकलने वाले पार्टिकुलेट मैटर को 90 फीसदी तक नियंत्रित कर लेती है। इसके अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा भी 60 फीसदी तक कम कर देती है। इसकी जानकारी देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि अगर बीएस-III या फिर बीएस-IV में इस डिवाइस को लगा दिया जाए तो यह बीएस-VI की तरह काम करने लगेगी। भौगोलिकसंदर्भ
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि यह टेस्ट पूरी तरह कामयाब हो गया है। अब पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी राहत दी जा सकेगी और हर गाड़ी को कबाड़ में देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कमर्शल गाड़ी बेचकर नई गाड़ी खरीदने से लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह डिवाइस ज्यादा महंगी नहीं होने वाली है। इसकी कीमत 4000 से 5000 रुपये के बीच ही रह सकती है।
जल्द ही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 228 के तहत ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल डीजल से चलने वाले जनरेटर में भी किया जा सकता है। अगर यह डिवाइस प्रायोगिक तौर पर भी सफल रहती है तो लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
निशु-स्वतंत्र भारद्वाज मामले में आया ट्विस्टः निशु आजाद और उसके पिता संजय आजाद के खिलाफ भी शिकायत, हिंदू देवी-देवताओं को अपमान’ करने का आरोप
स्क्रैपिंग पर क्या बोले थे गडकरी
बीते दिनों नितिन गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनियों से स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की अपील करते हुए कहा था कि इससे उनकी बिक्री बढ़ेगी और लागत कम होगी। गडकरी ने यहां वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के 66वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्क्रैपिंग से वाहन निर्माता कंपनियों को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा, “इससे आपकी बिक्री बढ़ेगी, उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और लागत कम होगी।”

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme