This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 02 जेसीबी और 02 डम्पर जब्त

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार शाम को खनिज विभाग की टीम ने तहसील गुना
अंतर्गत सकतपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर बिना अनुमति मुरम के अवैध उत्खनन में संलिप्त 02 जेसीबी एवं 02 डम्पर जब्त किए।
खनिज विभाग की टीम द्वारा सकतपुर स्थित टेचिंग ग्राउंड के समीप औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर 02 जेसीबी एवं 02 डम्पर की मदद से बिना वैध अनुमति मुरम का उत्खनन किया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में खड़ा कराया।
मामले में प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में संलिप्तता एवं खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme