This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, मां-बेटे समेत तीन पर केस

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

बुरहानपुर। जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध गतिविधियों और देह व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिकारपुरा पुलिस ने बोरवाड़ी (प्रतापपुरा) स्थित एक आवासीय परिसर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मां-बेटे समेत एक ग्राहक के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना शिकारपुरा को सूचना मिली थी कि बोरवाड़ी प्रतापपुरा में 'चस्का चाय' के पास स्थित एक मकान में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेंडे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के लिए एक प्रधान आरक्षक को छद्म ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक छद्म ग्राहक द्वारा संकेत दिए जाने के बाद टीम ने संबंधित मकान पर दबिश दी। तलाशी और प्रारंभिक पूछताछ में 55 वर्षीय महिला के अपने मकान का उपयोग कथित तौर पर देह व्यापार के लिए कमरों की व्यवस्था और मध्यस्थता करने में किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने महिला के पास से छद्म ग्राहक द्वारा दिए गए 500-500 रुपये के दो हस्ताक्षरित नोट भी बरामद किए।
जांच के दौरान महिला के 34 वर्षीय पुत्र शेख शाहरुख की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार वह कथित अवैध गतिविधि में अपनी मां का सहयोग करता पाया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार पैकेट कंडोम बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जबकि परिसर में तीन अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
पुलिस ने मामले में महिला, उसके पुत्र शेख शाहरुख और ग्राहक शेख फिरोज, पिता शेख इमाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी राजीव नगर को आरोपी बनाया है। थाना शिकारपुरा में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले से जुड़ी महिलाओं की पहचान गोपनीय रखते हुए उनके बयान दर्ज किए हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, उप निरीक्षक राधिका सोलंकी, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक अमर पवार, प्रधान आरक्षक विजय बडकारे, महिला आरक्षक रिया पटवा, आरक्षक विनोद परिहार और आरक्षक महेंद्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

------------------------------
पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए दर-दर भटक रहा बेटा; सिलेंडर कंधे पर लेकर SP ऑफिस पहुंचकर जताया विरोध
ग्वालियर। ग्वालियर में न्याय के लिए एक बेटे का अनोखा विरोध देखने को मिला। पिता चार महीने से जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं,लेकिन आरोप है कि हादसे के चार महीने बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई। ऐसे में नाराज बेटा कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंच गया। बेटे ने पुलिस से कहा की मेरे पिता आज भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जिस तरह मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही,उससे लगता है कि इस ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत अब पुलिस और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को है।
ये तस्वीर ग्वालियर के SP ऑफिस की है,कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर और हाथ में शिकायत। ये हैं हिमांशु शर्मा,जो अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए कुछ इस अंदाज में SP ऑफिस पहुंचे,हिमांशु का कहना है कि उनके पिता हरिओम शर्मा 28 अप्रैल 2026 को हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में खाटू श्याम जी मंदिर के पास लाइन नंबर-1 पर ड्यूटी के दौरान गंभीर विद्युत हादसे का शिकार हुए थे।हादसे के बाद से पिता की हालत ऐसी है कि उन्हें आज भी ऑक्सीजन के सहारे रहना पड़ रहा है,हिमांशु का आरोप है कि हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुआ,लेकिन हादसे को करीब चार महीने बीत गए,पिता अस्पताल और ऑक्सीजन के सहारे हैं और बेटा FIR के लिए थाने से लेकर बिजली विभाग और SP कार्यालय तक चक्कर लगा रहा है,हिमांशु का कहना है कि उसने कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए,लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई।
हिमांशु ने अधिकारियों के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर अपना दर्द बयां किया। उसका कहना था कि “मेरे पिताजी अभी भी ऑक्सीजन पर हैं, अगर मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही, तो लगता है इस ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत मुझे नहीं, कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार लोगों को है।”,हिमांशु ने अपने आवेदन में विद्युत हादसे के लिए पांच अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।आवेदन में जिनके नाम दिए गए हैं, उनमें….
– प्रीति बरैया, उपमहाप्रबंधक STM…
– रोहित सिंह, प्रबंधक बिरला नगर जोन
– अजय नामदेव, सहायक प्रबंधक STM
– शशांक कुलश्रेष्ठ सहायक प्रबंधक STC
– मोहसिन बेग, सब-स्टेशन ऑपरेटर
हिमांशु ने SP से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने,तत्काल FIR दर्ज करने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं SP कार्यालय पहुंचे हिमांशु को पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि हिमांशु के इस अनोखे विरोध के बाद पुलिस मामले में FIR दर्ज करती है या फिर परिवार को न्याय के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
----------------------------------------
मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे छात्रसंघ चुनाव! सितंबर में प्रस्तावित इलेक्शन पर पहला बड़ा संकेत
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ के चुनाव होंगे! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा संकेत दिया हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होना है। चुनाव की प्रणाली तय होना शेष है। सरकार इस संबंध में जल्द छात्र संगठनों से चर्चा करेगी। छात्र संगठनों से चर्चा कर चुनाव की प्रणाणी पर फैसला लिया जाएगा। दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में स्टूडेंट्स ने मर्यादित और शालीनता से विरोध किया, लेकिन उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवस्था किया गया। बेटियों से अनैतिक व्यवहार किया गया। छात्रों के हित में बात करने वाले राहुल गांधी रांची में कहां हैं ? राहुल को झारखंड के स्टूडेंट्स का साथ देना चाहिए। छात्र हित की उनकी राजनीति झूठी है। राहुल गांधी झूठ आधारित राजनीति करते हैं। नीट मामले में उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, सदन में गृहमंत्री उनके हर सवाल का जवाब देना चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी भाग रहे हैं।
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को चुनोती है, अमित शाह हर सवाल का जवाब देंगे, सदन में सामना कीजिए। सदन की कार्यवाही बाधित न करें, गृहमंत्री जवाब के लिए तैयार हैं। जंतर-मंतर के मुद्दे को मोदी जी ने स्वीकारा और धर्मेंद्र प्रधान जी ने इस्तीफा दिया। झारखंड मामले में वहां की सरकार को फैसला लेना चाहिए। विपक्ष स्प्ष्ट करे छात्रों के मामले में दो तरह की राजनीति क्यों कर रहा है ? रांची के छात्र राहुल गांधी, केजरीवाल को प्रिय क्यों नहीं है ?
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव होना है, चुनाव की प्रणाली तय होना शेष है। सरकार इस संबंध में जल्द छात्र संगठनों से चर्चा करेगी। छात्र संगठनों से चर्चा कर चुनाव की प्रणाणी पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश में आखिरी बार चुनाव 2017 में हुए थे। हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ने चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग की है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme