गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से एक यात्री का ट्राली बैग सहित उसमें रखें 6 लाख के सोने के जेवर चोरी होने का मामला जीआरपी थाना क्षेत्र गुना में दर्ज किया गया है।
परिवादिया श्रीमति दुर्गेश नंदी पत्नी अभिषेक उम्र 27 वर्ष निवासी म.न. 7 शर्मा कालोनी भटनागर रोड पुलिस थाना शहडोल जिला शहडोल राज्य म.प्र. ने बताया
कि मैं प्रार्थिया दिनांक 09.07.26 को शहडोल से ट्रेन 18573 विशाखापट्टनम BHKT Exp में कोच बी 2 सीट न. 5 पर यात्रा शुरू की तो मेरी ट्रेन लेट थी और करीबन 10 पीएम पर रवाना हुई थी मैंने मेरा ट्राली बैग सीट के नीचे रख सो गई, दूसरे दिन दिनांक 10.07.26 के समय 7 एएम नींद खुली तो मैंने मेरा बैग सीट के नीचे देखा नीचे से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया । मेरे बैग में अंदर कपड़े जींस, टीशर्ट, लेडीज चूडी क्रीम (2) एक प्लास्टिक डिब्बी जिसमें दो सोने की चूडी वजन करीबन दो तोला और ब्रेसलेट एक वजन 2 तोला मैने मेरे चोरी हुवे बैग की सूचना तुरंत टीटी स्टाफ व मोबाइल से आनलाईन कम्पलेड की मेरे बैग मय सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश करावे । थाना जीआरपी गुना ने अपराध धारा 305(सी) बीएनएस का पाया जाने से असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
गुना सिटी



