This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार जेल पहुंचाया

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई में नवविवाहिता आत्महत्या मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति को अपराध पंजीबद्ध होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई निवासी 24 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका पत्नी मनीष यादव द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई थी । घटना की सूचना पर म्याना थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ की गई । मामला नवविवाहिता की आत्महत्या से संबंधित होने के कारण इसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गुना द्वारा की गई । जांच के दौरान सामने आया कि विवाह के बाद से ही मृतिका का पति मनीष यादव निवासी ग्राम रीछई के द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था । दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या किया जाना जांच में पाया गया । जांच में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09 अगस्त 2026 को आरोपी पति के विरूद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 200/26, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
10 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी पति मनीष पुत्र भानू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रीछई थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत प्रक्रिया उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme