This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

गुना में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़ ) जिले के म्याना थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। गुना लाते समय तीनों ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा में मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति अपने बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गुना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बरखेड़ा गिर्द के बताए जाते हैं जो किसी धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम टकनेरा गये हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतकों की पहचान मनोज कुशवाह , उनकी पत्नी मालती कुशवाह  और बेटे कार्तिक  निवासी बरखेड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme