गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी अंकित शर्मा निवासी राम हाईटेक अस्पताल के पास , गुना द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध अप.क्र. 1101/19 धारा 323, 294, 506 भादवि एवं एस/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 05/20 में जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था ।
इसी प्रकार न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 716/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट में अंकित शर्मा निवासी राम हाईटेक अस्पताल के पास गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, जो तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुआ था ।
उपरोक्त दोनों ही प्रकरणों में पुलिस द्वारा वारंटी अंकित शर्मा की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में 18 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी अंकित पुत्र रामप्रसाद शर्मा उम्र 34 साल निवासी राम हाईटेक अस्पताल के पास, गुना को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक नरेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही है ।
गुना सिटी


