BREAKING NEWS :
चोरी का खुलासा : आरोपी किया गिरफ्तार, नगदी रूपये बरामद   |   दर्दनाक सड़क हादसा और संदिग्ध मौत: फरार ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव   |   दर्दनाक हादसे में पेंटर का परिवार खत्म, पिपरौदाखुर्द गांव के लोग गहरे सदमे में   |   महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी: भाई की मौत की धमकी देकर रखा चुप   |   पति कैंसर से जूझता रहा, पत्नी ने बिना तलाक की दूसरी शादी; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट   |     एस्ट्रोलाजर अशोक खरात के खिलाफ ED की चार्जशीट, 60 बैंक अकाउंट के जरिए की 9 करोड़ की हेराफेरी…   |   गुना में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत   |   मारपीट एवं चैक वाउंस के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार   |   एमपी में फर्जी डॉक्टर ने सरकार को लगाया 64 लाख का चूना, एक साथ तीन जिलों में करता रहा नौकरी   |   आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज   |   अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल   |   पैन कार्ड का दुरुपयोग कर छल पूर्वक लोन लेने वाले जीजा-साले पर FIR दर्ज   |   गुना से 3 करोड़ का डोडा-चूरा लेकर भाग रहे तस्कर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल   |   नियम विरुद्ध संचालन पर अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब सील   |   एक ही दुकान पर 12 स्कूलों की यूनिफॉर्म, शिकायतों के बाद जांच में खुलासा; प्रशासन ने किया सील

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

देवास में 100 लोगों ने किया फॉरेस्ट टीम पर हमला, 6 वनकर्मी घायल

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

देवास जिले के कमलापुर क्षेत्र में जिनवानी रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव भीलआमला में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे हटाने के लिए वन विभाग का अमला शनिवार को गांव पहुंचा था।
शनिवार को सुबह वन विभाग की टीम कमलापुर क्षेत्र में पहुंची थी। प्रशासन और फारेस्ट विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, उसके कुछ देर बाद बड़ी सख्या में आए लोगों ने चारों ओर से अमले को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में 6 वनकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चारों ओर से अचानक हुए पथराव में वन कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए और उन्हें भागने की जगह भी नहीं मिल सकी। इस दौरान काफी देर तक वन कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पत्थर लगने से करीब आधा दर्जन अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी पास ही मौजूद थी, जैसे-तैसे घायलों को वहां से निकालकर अमरपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया जा रहा है।
हमारे देवास संवाददाता के मुताबिक शनिवार को सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस प्रशासन के साथ फारेस्ट की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। जब यह टीम बुल्डोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर रही थी, तभी आसपास से आए 100 से अधिक ग्रामीणों ने सभी को घेर लिया। और, अचानक चारों तरफ से पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कई वनकर्मी और पुलिसकर्मियों को अंदरूनी चोटें लगी है,जबकि कई वनकर्मियों के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। इस पथराव में वन विभाग की महिला कर्मचारी भी घायल हो गई हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बुलडोजर सहित कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। कई सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
फिलहाल जो जानकारी मिली है उसमें फारेस्ट विभाग के मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल परमार, कमल राणा, देवकरण मालवीय, सूरज ढाढे घायल हो गए। इनमें से एक-दो को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इससे पहले देवास जिले के ही सतवास में बुल्डोजर एक्शन के दौरान बवाल हो चुका है। पिछले साल 24 दिसंबर को यह बवाल हुआ था। तब गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर पथराव कर दिया था। एक दंपती ने खुद को आग लगाने की भी कोशिश की थी। खातेगांव के सतवास में जिला प्रशासन निर्माण हटाने गई थी। तहसीलदार अरविंद दिवाकर के नेतृत्व में जब नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां रहने वाले संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास ने इस कार्रवाई का विरोध किया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दंपती ने खुद के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी। कर्मचारियों की सक्रियता से आग बुझा दी और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अतिक्रमण हटाने आई टीम पर चक्काजाम करते हुए पथराव कर दिया। व्यास परिवार का दावा था कि उनके पास निर्माण की सभी वैध अनुमतियां थीं। जबकि तहसीलदार का कहना है कि पड़ोसी की शिकायत पर नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम के आदेश पर यह कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।
------------------------
Weather Update : कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50-60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; श्योपुर में 4 की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों के मुताबिक मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और इसके 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून आने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। श्योपुर में तेज आंधी ने तबाही मचाई, जबकि सागर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते कई शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक प्रदेश में औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। संभागवार बारिश की स्थिति
श्योपुर जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी कई परिवारों पर भारी पड़ गई। रजपुरा गांव में तेज हवाओं के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके नीचे एक ही परिवार के चार लोग दब गए। हादसे में भीमा आदिवासी (40), उनकी पत्नी सीमा (38) और बहू राजवती (21) की मौत हो गई। परिवार का एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए राजस्थान रेफर किया गया।
इसी जिले में तेज आंधी के दौरान एक ऑटो पलटने से एक महिला की भी मौत हो गई। डिंडौरी में कई घरों के टीन शेड उड़ गए, जबकि गुना में तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा निम्न जिलों में गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है-
भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से गति पकड़ ली है। वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है। मानसून के प्रवेश के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में प्री-मानसून आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
------------------------------------
इंदौर के हॉस्टल में शराब पार्टी पर छापा, पुलिस से भिड़े 5 युवक हिरासत में, इनामी तस्कर भी गिरफ्तार
इंदौर। तुलसीनगर में एक होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी से हंगामा हो गया। रहवासियों की शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो नशे में धुत युवक उनसे हुज्जत करने लगे। पुलिस को पांच लोगों को हिरासत में लेना पड़ा। होस्टल संचालक को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
घटना बी-सेक्टर की है। नीरज के होस्टल में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। रातभर हंगामा होता रहा। रहवासियों ने काल कर पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम को बताया कि आए दिन यहां हंगामा होता है। नशे में तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं।
शिकायत पर पुलिसकर्मी पहुंचे और डीजे बंद करने के लिए कहा। पार्टी में सात युवक बताए गए थे। नशे की हालत में वे पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। जवानों ने वायरलेस सेट से प्रसारण कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और युवकों को हिरासत में ले लिया।
रहवासियों का आरोप है कि होस्टल संचालक का नियंत्रण नहीं है। बाहरी युवक-युवतियां यहां नशा पार्टी करते हैं। पुलिस के सामने ही शराब की बोतलें नीचे फेंकी गई थीं।
क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्कर इमरान को प्रतापगढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। आरोपित की दो साल से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार वर्ष 2024 में पुलिस ने शादाब खान को 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इमरान पुत्र शमशेर निवासी ग्राम साकरिया, प्रतापगढ़ फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इमरान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उसे पटेल प्रतिमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं विजय नगर पुलिस ने आरोपित अक्षय गुप्ता निवासी एचआइजी कालोनी को 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। आरोपित विजय नगर थाना के सामने स्थित माल के समीप खड़ा था। पुलिस ने अक्षय की कार और मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme