BREAKING NEWS :
चोरी का खुलासा : आरोपी किया गिरफ्तार, नगदी रूपये बरामद   |   दर्दनाक सड़क हादसा और संदिग्ध मौत: फरार ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव   |   दर्दनाक हादसे में पेंटर का परिवार खत्म, पिपरौदाखुर्द गांव के लोग गहरे सदमे में   |   महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी: भाई की मौत की धमकी देकर रखा चुप   |   पति कैंसर से जूझता रहा, पत्नी ने बिना तलाक की दूसरी शादी; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट   |     एस्ट्रोलाजर अशोक खरात के खिलाफ ED की चार्जशीट, 60 बैंक अकाउंट के जरिए की 9 करोड़ की हेराफेरी…   |   गुना में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत   |   मारपीट एवं चैक वाउंस के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार   |   एमपी में फर्जी डॉक्टर ने सरकार को लगाया 64 लाख का चूना, एक साथ तीन जिलों में करता रहा नौकरी   |   आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज   |   अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल   |   पैन कार्ड का दुरुपयोग कर छल पूर्वक लोन लेने वाले जीजा-साले पर FIR दर्ज   |   गुना से 3 करोड़ का डोडा-चूरा लेकर भाग रहे तस्कर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल   |   नियम विरुद्ध संचालन पर अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब सील   |   एक ही दुकान पर 12 स्कूलों की यूनिफॉर्म, शिकायतों के बाद जांच में खुलासा; प्रशासन ने किया सील

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

राजघराने में गोलीकांड: पहली पत्नी को दूसरी पत्नी ने मारी गोली, पूर्व मंत्री के परिवार से जुड़ा मामला

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

सतना। मध्य प्रदेश के सतना के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी बीती रात गोलियों की आवाज से दहल उठी। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया। जब राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह पर कथित रूप से उनकी दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने लाइसेंसी 22 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली योगिता सिंह के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के विंध्या अस्पताल रेफर किया गया जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
राजघराने और वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार से जुड़ा होने के कारण पूरे विंध्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नागेंद्र सिंह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार बाबा राजा और उनकी पहली पत्नी योगिता सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के समाधान और बातचीत के उद्देश्य से योगिता सिंह दो दिन पहले अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं।
बातचीत के दौरान विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर सुनीता सिंह ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली योगिता सिंह को जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परसमनिया गढ़ी और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारणों, घटनास्थल की परिस्थितियों और इस्तेमाल किए गए हथियार समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी घर के अंदर जाने लगी तो उसके पति रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा ने उसे धक्का दिया और कथित रूप से “मारो-मारो” कहकर उकसाया। उनका कहना है कि जान बचाने के लिए छिपने के बावजूद खिड़की से गोली चलाई गई, जो योगिता सिंह के पेट में लगी।
पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल सुनीता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि बाबा राजा की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राजघराने के भीतर हुए इस गोलीकांड ने पूरे सतना और नागौद क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर किया गया है सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

-----------------------------------
पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान: देश में ‘जबरन नसबंदी’ की उठाई मांग, मुस्लिमों को लेकर कही यह बात
भोपाल। अपने बयानों और किताबों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी नियाज खान ने देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में बढ़ती आबादी को ‘नासूर’ बताते हुए कड़ाई से जबरन नसबंदी (Sterilization) लागू करने की वकालत की है।
पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि देश की बढ़ती जनसंख्या अब एक गंभीर संकट बन चुकी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है। अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाए। लोग या तो खुद आगे आकर नसबंदी कराएं, या फिर सरकार को इसके लिए जबरिया (forcefully) कदम उठाने चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो देश का भविष्य अंधकारमय है।
नियाज खान ने जनसंख्या नियंत्रण के दायरे में मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से शामिल करने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मुस्लिम परिवारों में बच्चों की संख्या ज्यादा होती है, इसलिए कड़ाई के साथ उनकी भी नसबंदी की जानी चाहिए। उनका मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण का यह नियम बिना किसी भेदभाव के सभी पर सख्ती से लागू होना चाहिए।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के इस बेहद कड़े और संवेदनशील बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। बढ़ती आबादी और ‘जबरन नसबंदी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर इंटरनेट पर लोग दो पक्षों में बंट गए हैं और इस पर तीखी बहस शुरू हो गई है।
देश की डेढ़ अरब आबादी नासूर बन गई है। अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी करने पर विचार किया जाय। या लोग खुद नसबंदी कराएं या सरकार जबरिया नसबंदी करे। मुस्लिम के यहां ज्यादा बच्चे होते हैं इसलिए कड़ाई से उनकी भी नसबंदी हो। अगर हम यह नहीं करते तो भविष्य अंधकारमय है।
-----------------------------------------
तीसरी संतान का मामला पड़ा भारी, सिंगरौली के उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार सेवा से बर्खास्त
लंबे समय से विवादों और शिकायतों के केंद्र में रहे सिंगरौली के उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार को आखिरकार मध्यप्रदेश शासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 11 जून 2026 को जारी आदेश में विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार अशोक सिंह परिहार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शासकीय सेवा में रहते हुए उनकी तीसरी संतान का जन्म निर्धारित कटऑफ तिथि के बाद हुआ है। मामले की विभागीय जांच कराई गई, जिसमें कलेक्टर सिंगरौली द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में उनके तीन संतान होने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि उनकी तीसरी संतान का जन्म वर्ष 2003 में हुआ था।
विभागीय जांच अधिकारी ने आरोप को प्रमाणित माना, जिसके बाद शासन ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के अनुसार 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान होने पर शासकीय सेवा के लिए अपात्रता का प्रावधान है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
अशोक सिंह परिहार का नाम इससे पहले भी विवादों में रहा है। उन पर एक करोड़ दस लाख रुपये से अधिक के कथित स्टाम्प घोटाले के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी थी। हालांकि बाद में उनकी पुनः पदस्थापना सिंगरौली में ही कर दी गई थी, जिस पर भी सवाल उठे थे। जिले में लंबे समय से उनके कार्यकाल को लेकर शिकायतें और असंतोष की चर्चा होती रही है।
बर्खास्तगी के बाद पंजीयन विभाग सहित प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शासन की यह कार्रवाई सेवा नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त संदेश देने वाली है। वहीं जिले में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है कि वर्षों तक चले विवादों और शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाया है।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme