महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित तारकेश्वर गढ़ के महंत आदिनाथ शास्त्री महाराज द्वारा खुद पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार महंत आदिनाथ शास्त्री महाराज ने खुद को चाकू मार लिया, जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्थित तारकेश्वर गढ़ के महंत आदिनाथ शास्त्री ने खुद पर चाकू से हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
वहीं इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. महंत आदिनाथ शास्त्री महाराज ने ऐसा क्यों किया इस बारे में पूछताछ की जा रही है.
डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं. पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पथार्डी की विधायक मोनिका राजले मोनिका राजले और भाजपा युवा नेता अक्षय करदिले भी अस्पताल पहुंचे और महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
महाराज ने यह कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पथार्डी और बीड जिलों में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं. घटना के बाद श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है.
---------------------------
दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, एक घायल
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद में रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतकों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है.
सोमवार 16 मार्च की सुबह मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया. जहां डाक्टरों ने कार सवार 5 युवकों में से 4 को मृत घोषित कर दिया.
एक युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी( 37)हल्द्वानी की जान चली गई. चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला.
-------------------------------
LPG संकट पर राज्यसभा में हंगामा, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सरकार ने समय रहते इंतजाम नहीं किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। इसपर बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि ये प्रश्नकाल का समय है। नियम सभी के लिए समान होते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे को टोका।
बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामें के पूरा हिआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर की संकट को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए।
प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदे के सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई।
LPG की कमी की खबरों को लेकर विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष देश में बेवजह घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहा है। मैं देश के लोगों से अपील करती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखें।
लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्षी सांसदों ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका दिया जाएगा।




