This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

14 अप्रैल तक आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 7 मई से होगी दूसरी परीक्षा

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 23 मार्च से मूल्यांकन के चौथे और अंतिम चरण की शुरुआत हो जाएगी। माशिमं के अधिकारियों का कहना है कि यदि मूल्यांकन कार्य की यह गति बनी रही तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक परिणाम तैयार कर लिया जाएगा। बहुत संभव है कि 14 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएं।
मध्य प्रदेश में इस वर्ष करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इन परीक्षार्थियों की लगभग 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 18 हजार शिक्षकों को लगाया गया है। अधिकांश जिलों में मूल्यांकन कार्य तेज गति से चल रहा है, लेकिन कुछ जिलों में इसकी रफ्तार धीमी है। आगर मालवा और नर्मदापुरम जिलों में अब तक लगभग 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो पाया है।
वहीं मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, भिंड और मुरैना जैसे जिलों में भी मूल्यांकन की गति धीमी पाई गई। मंडल ने इन जिलों में मूल्यांकन कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बार परिणाम जल्दी घोषित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है। बोर्ड की द्वितीय परीक्षा सात मई से होनी है, जबकि पिछले वर्ष यह परीक्षा जुलाई में हुई थी।
यदि परिणाम 14-15 अप्रैल तक घोषित हो जाता है तो अनुत्तीर्ण, पूरक अथवा श्रेणी सुधार के इच्छुक विद्यार्थियों को तैयारी के लिए लगभग 20 दिन मिल जाएंगे।
मूल्यांकन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। - बुद्धेश कुमार वैद्य, सचिव, माशिमं

---------------------------------
शादी से अजनबी मेहमान ने नोटों से भरे बैग पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई नाबालिग की करतूत
इंदौर। मैरिड गार्डन में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। एक बच्चा मेहमान बनकर शादी में शामिल हुआ और रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बाणगंगा पुलिस ने उसका सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। घटना में राजगढ़ के कड़िया सांसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। घटना मिलन सुंदरम गार्डन (न्यू विजयनगर) की 12 मार्च की है। कॉलोनी में रहने वाले 67 वर्षीय हरीश कुमार झा द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई गई है।
हरीश ने पुलिस को बताया कि बेटे इंद्रजीत झा की शादी थी। गार्डन दो दिन के लिए बुक किया गया था। 12 मार्च को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। ग्रे रंग के एक बैग में 4 लाख 80 हजार रुपये कैश, एटीएम, पर्स रखे हुए थे। रुपये कैटरिंग व टेंट वाले को देने के लिए थे। कार्यक्रम के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे। सभी लोग मेहमानों के साथ फोटोग्राफी करवा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा स्टेज पर आया और रुपयों से भरा बैग लेकर चला गया। काफी देर बाद बैग चोरी होने की जानकारी लगी। शनिवार को मामले की शिकायत की और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा नजर आ गया है।
सूने मकान से 4 लाख के आभूषण और नकदी चोरी
बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक अन्य वारदात सूने मकान में हुई है। चोर लाखों रुपये कीमती आभूषण और नकदी चुरा कर ले गए हैं। पुलिस के अनुसार कालिंदी गोल्ड सिटी निवासी किशन पुत्र अनिल सिंह भदौरिया द्वारा रिपोर्ट की गई है। किशन ने पुलिस को बताया कि चोर सोने के झुमके, अंगूठियां, पायल, 45 हजार कैश सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
-------------------------------
खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत का बयान- ‘मध्यप्रदेश की जनता बड़े आयोजन से बचे
भोपाल। गैस सिलेंडर की किल्लतों के बीच मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि बड़े आयोजन से बचे। कम लोगों के आयोजन करें ताकि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कम हो। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत नहीं है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश की जनता से बड़े आयोजनों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 500, 1000, 5000 के आयोजन न करें कम लोगों के आयोजन करें, ताकि गैस सिलेंडर बचे। गोविंद राजपूत ने बताया कि ईरान से गैस आ चुकी है। प्रदेश में कहीं कोई किल्लत नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहै है कि पेट्रोल डीजल की किल्लत है, जबकि ऐसा नहीं है।
आपको बता दें कि खाद्य मंत्री के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों और ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।