नई दिल्ली। महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा विवाद खडा हो गया है। उन्होंने केरल में फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की। मोनालिसा के इस फैसले ने उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ा शॉक दिया है। इस शादी के बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बोलते हुए इस रिश्ते को लव जिहाद का नाम दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैनेजर ने मोनालिसा का सौदा किया है। सनोज ने बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
सनोज ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें कहा गया है कि मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। PFI (The Popular Front of India) ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया जो कि इस्लामिक राजनीतिक संस्था है। सनोज का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। वो सनोज का खुलकर सपोर्ट करते हुए मोनालिसा को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है मोनालिसा ने डायरेक्टर के साथ अच्छा नहीं किया। कमेंट बॉक्स में एक शख्स ने दावा किया कि फरमान PFI वर्कर और एक्टिविस्ट है। सनोज ने इससे पहले की गई पोस्ट में बताया था कितनी मुश्किलों के बाद उन्होंने ये मूवी बनाई थी। इसके लिए वो झूठे केस में जेल भी गए थे।
सनोज ने इंस्टा पोस्ट में लिखा था कि ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन. मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी। मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप, मैंने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की। देश दुनिया ने स्वागत किया। लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में शामिल वसीम रिजवी और उसका कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना।
उन्होंने कहा कि मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए। सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे। मेरे पास एक ही विकल्प था- मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है। जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था। आज वो बेरोजगार हो गया। उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है।
------------------------------
छत्तीसगढ़: LPG संकट पर विधानसभा में हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित; कुछ देर बाद बहाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश में LPG सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए सदन में चर्चा की मांग की। जब चर्चा की अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभापति ने कार्रवाई करते हुए 30 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया हालांकि कुछ समय बाद उनका निलंबन वापस ले लिया गया।
शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच प्रदेश में रसोई गैस की संभावित किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतें मिल रही हैं और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। महंत ने कहा कि सरकार ने पहले भरोसा दिलाया था कि छत्तीसगढ़ में गैस की कोई कमी नहीं होगी लेकिन उसके बाद भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जब सभापति ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की अनुमति नहीं दी तो कांग्रेस के विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए सभापति ने नियमों के तहत 30 कांग्रेसी विधायकों को निलंबित करने की घोषणा कर दी। हालांकि थोड़ी देर बाद हालात सामान्य होने पर सभापति ने निलंबन का आदेश वापस ले लिया और सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि भले ही एलपीजी आपूर्ति केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हो, लेकिन कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। बघेल ने कहा कि अगर वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होती है तो होटल, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
विपक्ष ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में 36 लाख से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ता हैं और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को गंभीर परेशानी हो सकती है। विपक्ष ने सरकार से मांग की कि घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति पर सदन को जानकारी दी जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पूरे देश में दिख रहा है और कई राज्यों से एलपीजी की कमी की खबरें आ रही हैं। उन्होंने सरकार से कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
--------------------------------
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हवा में मोड़ा हमलावर का हाथ
जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला एक भीषण हमले में बाल-बाल बच गए. जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान एक हथियारबंद व्यक्ति ने बेहद करीब से उन पर रिवॉल्वर तान दी और फायरिंग की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते गोली हवा में चल गई और एक बड़ा हादसा टल गया.
घटना उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब अब्दुल्ला मेहमानों के बीच मौजूद थे, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति पीछे से आया और सीधे उनके सिर की ओर रिवॉल्वर तान दी.
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर, जिसकी पहचान 70 वर्षीय कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, ने अचानक हमला करने की कोशिश की. इससे पहले कि वह सटीक निशाना लगा पाता, अब्दुल्ला के सुरक्षा गार्डों ने बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया. इस छीना-झपटी में गोली चल गई, लेकिन वह हवा में लगी.
प्रमुख समाचार

