बुरहानपुर। रविवार देर रात महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकली भोले की बारात में शामिल होने आए इंदौर के हिंदूवादी नेता अखिल भारत बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। गणपति मंदिर से निकली भोले बाबा की बारात यात्रा कोतवाली थाना क्षेत्र के फुलचौक पर पहुंची। इसी दौरान मनोज परमार ने करीब 10 मिनट तक यहां भाषण दिया।
इस दौरान उन पर वर्ग विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण का आरोप लगा है। भाषण को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भी अपलोड किया गया है। साथ ही यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर प्रतिक्रिया होने लगी।
शहर के मुस्लिम समाज के समाजसेवियों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी भी पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे। शिकायत पर कोतवाली पुलिस में मनोज परमार और भोले की बारात यात्रा के आयोजक अमित वारूडे पर बीएनएस की धारा 196, 299 के तहत केस दर्ज किया गया।
-----------------------------------
नसबंदी शिविर में अमानवीयता पर बड़ी कार्रवाई: बीएमओ को हटाकर मुख्यालय में किया अटैच
धार। जिले के बाग में 13 फरवरी को परिवार नियोजन नसबंदी शिविर में 173 महिलाओं की नसबंदी में भारी अव्यवस्था फैलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अनिता सिंगारे ने चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। जिनमें बीएमओ वीरभद्र सिंह मुवेल और शिविर प्रभारी शामिल हैं। बीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटाकर जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है। वरिष्ठ कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
बता दें कि प्रोटोकॉल 30 महिलाओं की नसबंदी का था। लेकिन बड़वानी से डॉक्टर को बुलाकर 173 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। जो घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। यहां महिलाओं की जान को जोखिम में डालकर नसबंदी ऑपरेशन किया गया था।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अनिता सिंगारे ने बताया कि बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 13 फरवरी को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। प्रोटोकॉल के तहत हमें 30 नसबंदी की जानी थी। लेकिन 173 महिलाओं की नसबंदी जिससे इस शिविर में की गई है। जिससे वहां पर भारी अवस्था फैली हुई थी।
खंड चिकित्सा अधिकारी क्लास 2 की पोस्ट पर पदस्थ थे। उसके लिए हमने वरिष्ठ कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सभी बी.एम.ओ. को निर्देश दिए गए हैं कि प्रोटोकॉल 30 लोगों की नसबंदी का है तो 30 लोगों से अधिक की नसबंदी कैंप में नहीं करें। 30 लोगों को ही पंजीकृत करके नसबंदी ऑपरेशन करें।
----------------------------------
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या, सहारा देने के बहाने काट दी गर्दन
मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में टिकरिया स्थित कूड़ामैली में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर महिला जमुना उर्फ कविता ने जबलपुर से पहुंचे पति सुमित काछी की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पहले महिला ने प्रेमी ने सुमित पर हमला किया, इसके बाद घायल होने पर सहारा देते हुए धारदार हथियार से गर्दन काट दी। पुलिस ने मामले में मृतक सुमित की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रहने वाले सुमित काछी की शादी मंडला के टिकरिया में जमुना उर्फ कविता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन अच्छा चल रहा था, इस दौरान पति सुमित ने पत्नी जमुना की मुलाकर पड़ोस के मंदिर में पुजारी सूर्यकांत से कराई। मुलाकात के बाद सूर्यकांत की जमुना के साथ नजदीकियां बढऩे लगी और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इस बीच सुमित को सूर्यकांत व जमुना के बीच संबंधों का पता चला तो विवाद होने लगे। जिसपर तभी जमुना ने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर पति सुमित की हत्या की साजिश रच ली। 14 फरवरी को सुमित और जमुना मंडला जाने के लिए घर से निकले। मधुवन ढाबा के पास दोनों रुके, यहां पर सूर्यकांत पहले से मौजूद था। जिसे देख पति सुमित आगबबूला हो गया, दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सूर्यकांत ने सुमित पर हमला कर दिया। पति सुमित पर हमला होते देख पत्नी जमुना ने सहारा देने के बहाने उठाया, इस बीच पुजारी सूर्यकांत ने धारदार हथियार से सुमित की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद जमुना ने थाना पहुंचकर लूट की घटना की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया और झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। इधर कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु की, जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की। शुरुआत में उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया।





