छतरपुर। जिले के राजनगर में थाने में युवक की आत्महत्या के बाद मामला बिगड़ गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश का गुस्साए लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। लोग सड़क पर बैठे हुए है। इधर लोगों के गुस्से को देखते हुए आसपास के थानों से बल मंगाकर घटनास्थल पर तैनात कर दिया है। वहां की स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है।
कल छतरपुर जिले में राज नगर थाने में घटी घटना के बाद आज सुबह से माहौल फिर गर्म रहा है और परिजनों ने अब सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया है और आसपास के कई थानों की पुलिस के द्वारा भी इस एरिया को छावनी में तब्दील किया जा रहा है लेकिन परिजन मानने को तैयार ही नहीं है। मामले में कल रात से 2 मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच कर रहे है।
बता दें कि थाने में 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि जो दो आरक्षक सिविल ड्रेस में मृतक को लेकर आए थे। वह 15 सालों से यहां पर पदस्य थे और उनका ही राज चलता है। वे लोग 50 हजार की मांग कर रहे थे।
------------------------------------
एमपी में पहली किन्नर शंकराचार्य का बड़ा कार्यक्रम, 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर बनाए
भोपाल एमपी में महाशिवरात्रि पर भव्य किन्नर सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। पट्टाभिषेक में बड़ा निर्णय लेते हुए पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में राजस्थान के पुष्कर पीठ की घोषणा की गई। किन्नर धर्म सम्मेलन में 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा भी की गई। यहां 60 धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई।
भोपाल में रविवार को देशभर के किन्नर, संत महात्माओं का जमावड़ा लगा। यहां किन्नर धर्म सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश की पहली किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी Himangi Sakhi का पट्टाभिषेक किया गया। सम्मेलन में शंकराचार्य पीठ के लिए राजस्थान के पुष्कर पीठ का चयन किया गया। किन्नर परंपरा के अंतर्गत यहां 4 जगद्गुरुओं और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई।
सम्मेलन में बताया गया कि कुछ मुस्लिम किन्नर पुनः हिंदू बन गए हैं। पूर्ण शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ इनकी ‘घर वापसी’ कराई गई। बताया गया कि करीब 60 किन्नरों ने धर्म परिवर्तन कर दोबारा सनातनी संस्कारों को स्वीकार किया।
किन्नर धर्म सम्मेलन में भोपाल की काजल ठाकुर और संजना, राजस्थान की तनीषा, महाराष्ट्र की संचिता को जगद्गुरु घोषित किया गया। सरिता भार्गव, मंजू, पलपल, रानी ठाकुर और सागर को कार्यक्रम में महामंडलेश्वर घोषित किया गया।
-------------------------------
जंगलों में विदेशी महिला से गैंगरेप: पति को बंधक बनाकर की घिनौनी हरकत, HC ने आरोपियों को राहत देने से किया इनकार
ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विदेशी महिला पर्यटक से दतिया के जंगलों में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे है। उन्होंने अपनी सजा को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।
हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है। यह पीड़िता के शरीर पर नहीं बल्कि उसके मन मस्तिष्क और उसकी आत्मा पर गहरा आघात है। यह अपराध उस समय और भी ज्यादा घिनौना हो जाता है, जब एक विदेशी महिला यहां की संस्कृति को जानने समझने के लिए भारत आई हो। दरअसल, मार्च 2013 में स्विस दंपति साइकिल से भारत यात्रा पर निकले थे। 15 मार्च को वो दतिया पहुंचे, जहां झारिया गांव के जंगल में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगे।
इस दौरान रात में सात आठ बदमाश वहां जा धमके और उन्होंने पति को बंधक बनाकर विदेशी महिला से दुष्कर्म किया। उनका कीमती सामान भी लूट ले गए। बाद में इस सिलसिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ गैंगरेप लूट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अधीनस्थ न्यायालय ने छह आरोपियों रामप्रीत, ऋषि, भूरा, बृजेश और विष्णु को उम्र कैद की सजा से दंडित किया था। फिलहाल अभी सभी आरोपी सजा काट रहे है।




