This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

शिवरात्रि के दिन ही ‘विधर्मियों’ने शिवलिंग को किया खंडित ; इलाके में तनाव

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

महाशिवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. कर्नाटक के गडग जिले के मुंडारगी तालुक स्थित शिंगातालुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ का भयावह दृश्य देखा. रात के अंधेरे में अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग समेत कई धार्मिक प्रतीकों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह की पहली किरण के साथ ही जब भक्त पूजा के लिए पहुंचे तो माहौल खुशी से गुस्से और सदमे में बदल गया.
यह घटना केवल तोड़फोड़ की वारदात नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भावनात्मक आघात बन गई है. यह पूरी घटना रामलिंगेश्वर मंदिर में हुई, जो क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद श्रद्धा का केंद्र माना जाता है. यह मंदिर तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक स्थल है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात मंदिर को विशेष पूजा के लिए सजाया गया था. सफाई और रंगाई भी की गई थी. लेकिन सुबह जब भक्त पहुंचे तो शिवलिंग, नंदी और बसवन्ना की प्रतिमाएं टूटी हुई मिलीं. इस घटना ने पूरे इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.
ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने मंदिर परिसर में मौजूद कई धार्मिक मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया. शिवलिंग को खंडित करने के साथ-साथ नंदी और बसवन्ना की प्रतिमाओं को भी तोड़ दिया गया. मंदिर के पास मौजूद होन्नाथेमन्ना की मूर्ति को भी अपवित्र किया गया. माना जा रहा है कि घटना देर रात अंजाम दी गई होगी. श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला बताया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए और विरोध जताया.
पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हालांकि कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई धीमी रही, इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
--------------------------
भतीजे के साथ इश्क लड़ा रही थी चाची, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो थाने जाकर करा दी शादी
बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने अपने रिश्ते के भतीजे (चचेरे देवर) के साथ थाने में शादी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, महिला पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. इसी दौरान उसकी अपने रिश्ते के युवक से नजदीकी बढ़ गई. परिवार को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया. कुछ दिन पहले परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया.
विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. पुलिस ने महिला, उसके पति और युवक सहित परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की. पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और युवक के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई. युवक ने भी महिला के साथ रहने की बात कही. पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते थे. कानूनी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई. बाद में दोनों ने थाने परिसर में ही शादी कर ली.
इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल है. वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून के तहत दोनों को अपनी पसंद से साथ रहने का अधिकार है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई.
------------------------------
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर : BJP बोली- सपकाल का दिमागी संतुलन खराब; जीभ काटने पर 10 लाख के इनाम का ऐलान
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के एक बयां ने सियासी बवाल मचा दिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर विवाद बढ़ गया है। सपकाल ने कहा था- टीपू सुल्तान को शिवाजी महाराज के बराबर मानना चाहिए। वे एक योद्धा और भारत के भूमिपुत्र के रूप में उभरे। उन्होंने कभी भी जहरीली सोच को नहीं अपनाया। दरअसल, सपकाल 14 फरवरी को बुलढाणा में मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर निहाल अहमद के ऑफिस टीपू सुल्तान की तस्वीर हटाने पर हुए विवाद के बारे में बोल रहे थे।
उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा- छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुरी बेमिसाल है, जबकि टीपू सुल्तान बहादुर और स्वराज्य के प्रेमी थे। शिवाजी महाराज को आदर्श मानकर ही टीपू अंग्रेजों से लड़े। कांग्रेस नेता के बयान को CM देवेंद्र फडणवीस ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस नेता को खुद पर शर्म आनी चाहिए। सपकाल के बयान के विरोध में पुणे में भापजा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, उनके पोस्टर जलाए। कांग्रेस चीफ के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
कांग्रेस नेता के बयान पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रेसिडेंट का दिमाग खराब हो गया है, वह पागल हो गए हैं। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
इसके अलावा कई बीजेपी नेताओं ने चौराहे पर हर्षवर्धन सपकाल की फोटो लगाई। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने फोटो को पैरों तले रौंदा। कार्यकर्ताओं ने कहा, “हमारे देवता छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जो तुलना की गई है। इस हर्षवर्धन सुल्तान ने, इसको निश्चित रूप से टीपू सुल्तान यह आगे नाम देना चाहिए और उसके पिता के आगे टीपू सुल्तान यह नाम लिखना चाहिए। ऐसे इस नराधम की जीभ काटने वाले को अहिल्यानगर भारतीय जनता पार्टी 10 लाख रुपए देगी।”
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मुझसे जो मूल प्रश्न पूछा गया था, मेरा वक्तव्य उसी संदर्भ में है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। जो प्रश्न पूछा गया था, मेरे उत्तर के संदर्भ में ही मेरा बयान है। जहां तक शिवाजी महाराज की बात है तो उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
शिवाजी का जन्म 1627 में हुआ था। उन्होंने मुगलों और दक्खन (दक्षिण) की रियासतों से लोहा लेकर मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 1675 में उनका राज्याभिषेक हुआ था। शिवाजी ने हैंदवधर्मोधारक (हिंदू धर्म के रक्षक) की उपाधि धारण की थी। 1680 में उनका निधन हो गया। वहीं, टीपू सुल्तान मैसूर के शासक थे। 1751 में जन्मे टीपू 1782 में पिता हैदर अली की मौत के बाद मैसूर की गद्दी पर बैठे। चौथे आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799) में उनका निधन हो गया। टीपू फ्रांसीसियों पर काफी भरोसा करते थे। 1798 में टीपू और नेपोलियन के बीच पत्र व्यवहार हुआ था। इसमें नेपोलियन ने अंग्रेजों के खिलाफ एकजुटता और उन्हें उखाड़ फेंकने को कहा था।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme