BREAKING NEWS :
चोरी का खुलासा : आरोपी किया गिरफ्तार, नगदी रूपये बरामद   |   दर्दनाक सड़क हादसा और संदिग्ध मौत: फरार ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव   |   दर्दनाक हादसे में पेंटर का परिवार खत्म, पिपरौदाखुर्द गांव के लोग गहरे सदमे में   |   महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी: भाई की मौत की धमकी देकर रखा चुप   |   पति कैंसर से जूझता रहा, पत्नी ने बिना तलाक की दूसरी शादी; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट   |     एस्ट्रोलाजर अशोक खरात के खिलाफ ED की चार्जशीट, 60 बैंक अकाउंट के जरिए की 9 करोड़ की हेराफेरी…   |   गुना में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत   |   मारपीट एवं चैक वाउंस के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार   |   एमपी में फर्जी डॉक्टर ने सरकार को लगाया 64 लाख का चूना, एक साथ तीन जिलों में करता रहा नौकरी   |   आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज   |   अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल   |   पैन कार्ड का दुरुपयोग कर छल पूर्वक लोन लेने वाले जीजा-साले पर FIR दर्ज   |   गुना से 3 करोड़ का डोडा-चूरा लेकर भाग रहे तस्कर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल   |   नियम विरुद्ध संचालन पर अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब सील   |   एक ही दुकान पर 12 स्कूलों की यूनिफॉर्म, शिकायतों के बाद जांच में खुलासा; प्रशासन ने किया सील

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

जबलपुर के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

जबलपुर. एमपी के जबलपुर से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे जबलपुर निवासी पांच लोगों की कोटा-जयपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा आज सुबह 5.30 बजे के लगभग चाकसू क्षेत्र में हुआ है. यहां पर श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.
बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जबलपुर के नक्षत्र नगर निवासी रेशमा पति अखिलेश श्रीवास्तव, ग्रीन सिटी निवासी पीयूष पिता राजेश राय, राहुल पिता बबलू रजक व कार चालक अनुराग के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में एक पांचवें व्यक्ति की भी मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार ये सभी 12 फरवरी को जबलपुर से उज्जैन के लिए निकले थे.
13 फरवरी को श्री महाकालेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद वे खाटूश्याम जी सीकर राजस्थान के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही चाकसू के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पीडि़त परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं. इस हृदयविदारक घटना पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जबलपुर के नागरिकों का इस तरह असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति मिले.
-------------------------------------------
‘हमें वफादारी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…,’ वंदे मातरम् विवाद पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने वंदे मातरम विवाद पर कहा कि हमारा संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है। उन्होंने कहा, “भारत माता की जय’ से नहीं। संविधान का आर्टिकल 25 धर्म की आजादी के बुनियादी अधिकार की गारंटी देता है। क्या वे राष्ट्रगान खत्म करना चाहते हैं? मेरे धर्म की आजादी का क्या? हमें वफादारी के किसी सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है।
उन्होंने नो-कॉन्फिडेंस मोशन और लोकसभा LoP राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर कहा कि न तो मुझसे पूछा गया और न ही मैंने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन किया। प्रिविलेज मोशन में कुछ भी नहीं है और कुछ नहीं होगा। मातरम विवाद संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंन कि जिस तरह से BJP और RSS देश को आगे बढ़ा रहे हैं, यह एक धार्मिक देश बन जाएगा।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। अब संभल, काशी, मथुरा, मध्य प्रदेश भी खुल गए हैं। जस्टिस जे. एस. वर्मा ने सही कहा कि सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है लेकिन गलती न करने वाला नहीं है।
असम सीएम हेमंता बिस्वा की वीडियो ओवैसी ने कहा, “यह नरसंहार है। अगर मैंने वह वीडियो बनाया होता, तो सोचो देश में क्या होता। कोई उससे सवाल नहीं कर रहा, वह एक ऑटो ड्राइवर से कह रहा है कि अगर वह मियां है तो उसे 2 रुपये कम दो।क्या इस तरह की भाषा किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा देती है?…अगर आप (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) ईमानदार थे तो वह वीडियो क्यों डिलीट किया गया।
--------------------------------
नगर निगम के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो पर विवाद… BJP-शिवसेना ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
महाराष्ट्र के मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो लगाए जाने के बाद शिवसेना और BJP आक्रामक हो गई हैं. BJP के आध्यात्मिक मोर्चा के प्रमुख तुषार भोसले ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर तस्वीर हटाई जाए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर पूरा हिंदू समुदाय खुद फोटो हटा देगा.
शिंदे गुट की शिवसेना के पार्षद भी म्युनिसिपल कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. उनका कहना है कि जब तक डिप्टी मेयर के ऑफिस से तस्वीर नहीं हटेगी, वे शांत नहीं बैठेंगे.
शिवसेना गुट नेता नीलेश अहेर ने कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर फोटो हटानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध बड़ा आंदोलन बन जाएगा. इससे नगर निगम के भीतर तनाव का माहौल बन गया है.
डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद ने विरोध को खारिज किया और कहा कि यह तस्वीर उन्हें सहयोगियों ने भेंट में दी थी. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, इसलिए उन्हें फोटो लगाने में कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP के एक सांसद ने भी टीपू सुल्तान के योगदान को स्वीकार किया है. साथ ही महाराष्ट्र सरकार के एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर विरोध करने वाले लोग कौन हैं. फिलहाल, तस्वीर का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही है

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme