BREAKING NEWS :
चोरी का खुलासा : आरोपी किया गिरफ्तार, नगदी रूपये बरामद   |   दर्दनाक सड़क हादसा और संदिग्ध मौत: फरार ड्राइवर का पेड़ से लटका मिला शव   |   दर्दनाक हादसे में पेंटर का परिवार खत्म, पिपरौदाखुर्द गांव के लोग गहरे सदमे में   |   महिला टीचर से 3 मौलवियों की दरिंदगी: भाई की मौत की धमकी देकर रखा चुप   |   पति कैंसर से जूझता रहा, पत्नी ने बिना तलाक की दूसरी शादी; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट   |     एस्ट्रोलाजर अशोक खरात के खिलाफ ED की चार्जशीट, 60 बैंक अकाउंट के जरिए की 9 करोड़ की हेराफेरी…   |   गुना में भीषण सड़क हादसा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत   |   मारपीट एवं चैक वाउंस के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार   |   एमपी में फर्जी डॉक्टर ने सरकार को लगाया 64 लाख का चूना, एक साथ तीन जिलों में करता रहा नौकरी   |   आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज   |   अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 की मौत; 15 से ज्यादा घायल   |   पैन कार्ड का दुरुपयोग कर छल पूर्वक लोन लेने वाले जीजा-साले पर FIR दर्ज   |   गुना से 3 करोड़ का डोडा-चूरा लेकर भाग रहे तस्कर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल   |   नियम विरुद्ध संचालन पर अस्पताल, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब सील   |   एक ही दुकान पर 12 स्कूलों की यूनिफॉर्म, शिकायतों के बाद जांच में खुलासा; प्रशासन ने किया सील

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, एकजुट हुआ सारा विपक्ष

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

नई दिल्ली. विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी में जुट गया है. विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को घेरने के लिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है. सभी दल इस प्रस्ताव को लेकर सहमति जता चुके हैं. हालांकि अब तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान या जानकारी किसी भी दल के द्वारा नहीं दी गई है.
गौरतलब है कि कि सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली है. इसके लिए सभी दल लामबंद हो गए हैं. सभी दलों ने प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति भी जता दी है. फिलहाल किसी भी पार्टी ने प्रस्ताव को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ भी साझा नहीं किया है.
लोकसभा में आज प्रश्नकाल शुरू होते ही कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. कांग्रेस सांसदों के हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के पांच मिनट के अंदर ही कार्यवाही को स्थगित कर दिया. दरअसल, बैठक के शुर होते ही स्पीकर ओम बिरला ने अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने वाली इंडियन टीम को बधाई दी, जिस पर सांसदों ने अपनी-अपनी मेज थपथपाकर टीम की विजय होने पर सराहना की.
इसके बाद ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया कांग्रेस सांसद सदन में मौजूद नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करने लगे. इस मांग पर लोकसभा स्पीकर ने नियम बताते हुए प्रश्नकाल में सिर्फ प्रश्न पूछे जाने की बात कही और दूसरा कोई भी मुद्दा उठाने से मना कर दिया. साथ ही अध्यक्ष ने यह भी कहा की बजट पर चर्चा होने पर सभी सदस्यों को तय समय में बोलने का मौका दिया जाएगा. उन्होंने हंगाम कर रहे सांसदों से प्रश्नकाल को चलने देने की भी अपील की.
ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में या बजट पर चर्चा के समय सभी को बोलने का मौका दिया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष हों या कोई अन्य सांसद हो सभी को मौका दिया जाता है. उस वक्त आप अपनी बात रख सकते हैं. इसके बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने चेयर के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी और शोर शराबा कम जारी रहने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्वाई को 12 बजे तक स्थगित कर दिया था.

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme