This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

युवक का अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट, मामला दर्ज , दो आरोपी गिरफ्तार

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा युवक के अपहरण व बंधक बनाकर मारपीट के गंभीर प्रकरण में कार्यवाही करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं ।
उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करेला में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोडिया निवासी संदीप मीना (उम्र 18 साल) को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मधुसूदनगढ़ थाने पुलिस की एक टीम ग्राम करेला पहुंची और जहां से पीडित युवक को बंधन से मुक्त कराया । गांव में पुलिस के आने की भनक लगते ही अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गए ।
पीडित युवक संदीप मीना ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि दिनांक 21-22 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में वह ग्राम सियाखेड़ी टगर में खेत पर सो रहा था, इसी दौरान वहां पर सोनू मीना, दिनेश मीना, पवन मीना, खूब सिंह मीना, सर्जन मीना, मोहर सिंह मीना निवासीगण ग्राम करेला, वहां आये और जबरन उसे अपने घर ग्राम करेला लेजार मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया, इस घटना पर से आरोपीगण के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 16/25 धारा 140(2), 115(2), 296(बी), 191(2), 191(3), 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।
दो आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों 1-खूब सिंह पुत्र वंशीलाल मीना उम्र 60 साल एवं 2-सर्जन पुत्र खूब सिंह मीना उम्र 26 साल निवासीगण ग्राम करेला थाना मधूसदनगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।