गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा मुहाल कॉलोनी में कीटनाशक व मोबाईल की दुकानों में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलाशा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 जनवरी 2026 को फरियादी पंकज धाकड़ निवासी ग्राम डोंगरखेड़ी के द्वारा बमौरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि मुहाल कॉलोनी में कनक कृषि सेवा नाम से उसकी कीटनाशक की दुकान है, उसके पास ही अनिल धाकड़ निवासी ग्राम उकावद की बैष्णवी मोबाईल के नाम से मोबाईल की दुकान है । दिनांक 22-23 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकानों के रोशनदान निकालकर कीटनाशक की दुकान से 13000/-रूपये नगदी व चांदी के चार सिक्के एवं मोबाईल की दुकान से 15000/-रूपये नगदी व 09 मोबाईल आदि चोरी कर लिए गए हैं, साथ ही पास ही स्थित चाय की एक दुकान से गुटखा पाउच चोरी किए गए हैं । उक्त रिपोर्ट पर से बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 17/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मुखबिर से सूचना मिलने पर बमौरी थाना पुलिस ने संदेही आरोपी मनमोहन उर्फ बंडा पुत्र हरि सिंह धाकड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम बंजारीपुरा थाना बमौरी जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपने साथी सोनू सहरिया निवासी पुराना डुमैला के साथ मिलकर उक्त चोरियां करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनमोहन धाकड़ के कब्जे से प्रकरण में चोरी सभी मोबाईल व करीब 05 हजार रूपये नगद तथा गुटखा पाउच बरामद किए साथ चोरी में प्रयुक्त दो प्लास जप्त किए जाकर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में फरार आरोपी सोनू सहरिया की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।
गुना सिटी




