शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के फिजिकल थाना पुलिस ने शादी एवं महिलाओं से दोस्ती कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो अवैध मैट्रीमोनियल कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कारवाई की है। कॉल सेंटर से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाकी 4 अन्य फरार हो गए।
टीआई नम्रता भदौरिया ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से सूचना मिल रही थी की कुछ लोग यूनिक रिश्ते डॉट कॉम, एवं शादी मैचिंग डॉट कॉम नाम से ऑनलाइन साइड का उपयोग कर लोगों को शादी एवं लड़कियों से दोस्ती का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ कर उनके साथ धोखा धड़ी कर रहे है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आगे और जांच कर ओर अन्य जानकारी देने की बात कर रही है।
-----------------------------------
कुएं से मिला मां और 3 महीने के मासूम का शव, इलाके में सनसनी
दमोह प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कुएं में महिला और उसके तीन माह के मासूम बच्चे का शव पानी में तैरात नजर आया। घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक महिला की पहचान जयंती केवट (पति दुर्गा केवट) तथा मासूम बच्चे की पहचान दीपांश केवट के रूप में की गई है।
बताया गया है कि जिस कुएं में दोनों के शव मिले हैं, वह कुआं ऐसा है, जिसका उपयोग नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टी.आई. राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने कुएं से दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। साथ ही मृतक महिला और बच्चे की मौत के कारणों को जानने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों भी शुरू कर दी है।
----------------------------------------
हमले का मामलाः माइनिंग माफिया के खिलाफ 3 करोड़ 24 लाख की पेनाल्टी
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में माइनिंग के अवैध परिवहन की चेकिंग के दौरान सरकारी अमले पर हमला मामले में माइनिंग माफिया के खिलाफ 3 करोड़ 24 लाख की पेनाल्टी लगाई है। माइनिंग विभाग और राजस्व की जांच में खुलासा हुआ।
दरअसल अवैध रूप से सरकारी जमीन पर गिट्टी और एम सैंड का स्टॉक किया गया था। अलॉट जमीन के अलावा अन्य जमीन पर भी माइनिंग की जा रही थी। घाघरा स्थित खसरा no 63 था अलॉट लेकिन खसरा no 64/1,64/2 और खसरा no 65 में माइनिंग हो रही थी। निर्माण कार्य में लगी ISC कंपनी को खसरा no 112 की जमीन पर माइनिंग की मंजूरी थी, लेकिन कंपनी खसरा no 110,113,111 और 117 पर भी खुदाई कर रही थी। खनिज और माइनिंग विभाग की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है।
मानेगांव क्षेत्र में 9 जनवरी को माइनिंग माफिया रोहित जैन ने घेराव किया था। सरकारी कर्मचारियों को हाइवा से कुचलने की कोशिश थी। फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर कार अड़ाकर सरकारी अमला को रोका था। हाइवा के ड्राइवर से सरकारी कर्मचारियों को कुचलने की धमकी दी थी। रोहित जैन बीच सड़क पर सरकारी अमले को गाली गलौज कर रहा था। माइनिंग विभाग के लोग एम सैंड और गिट्टी से लोड हाइवा जब्त कर ले जा रहे थे।
मध्य प्रदेश





