This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कलेक्टर सख्त: अस्पताल में पास सिस्टम, चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के शासकीय अस्पताल में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को रेड क्रॉस भवन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि एक मरीज के साथ 5–6 लोग एक साथ वार्डो में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे गंदगी एवं अव्यवस्था की स्थिति बनती है। स्टाफ ने सुझाव दिया कि यदि एक मरीज के साथ केवल एक व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए तो व्यवस्था बेहतर हो सकती है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पास सिस्टम, टाइम स्लॉट सिस्टम यह एक मरीज के साथ एक व्यक्ति ही जाए जैसी व्यवस्था की जा सकती है।
साफ-सफाई को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जाए तथा यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की जाए। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे को रोस्टर प्रणाली के तहत सप्ताह में एक-एक दिन चालानी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए बताया गया कि कुल 56 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी 56 कर्मचारियों की क्रमवार नंबरिंग की जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी आई-कार्ड अनिवार्य रूप से पहने।
स्टाफ द्वारा यह भी बताया गया कि चालानी कार्रवाई के दौरान कई बार लोगों द्वारा विवाद एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न की जाती है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल सुरक्षा गार्ड्स को बुलाकर निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा गार्ड फिजिकली फिट हों, निर्धारित ड्रेस में रहें तथा आई-कार्ड पहनना अनिवार्य रूप से पहने।
अस्पताल प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने डॉ. सूरज को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगली बार यदि व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि “जिसकी जो जिम्मेदारी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाए। मुझे अस्पताल में काम करने वाले समर्पित लोग चाहिए। जब सभी अपना कार्य अच्छे से करेंगे, तभी यह संदेश जाएगा कि हमारा अस्पताल सबसे अच्छा है।”
इसके बाद उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सेवा भारती द्वारा रोगी परिजन हेतु करने से बचाव हेतु ₹5 प्रति दिन में कंबल एवं ₹5 प्रति दिन में रजाई देने की सुविधा की जानकारी ली।