This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

तराना में भड़की हिंसा : दो समुदायों के बीच स्टैंड पर पथराव, आगजनी, कई वाहनों में तोड़फोड़

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में हुई हिंसा के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बस स्टैंड पर जहां रोज चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना में करीब 15 बसों को नुकसान पहुंचा है और एक दर्जन से ज्यादा कारें भी तोड़ दी गई हैं। बस स्टैंड के पीछे स्थित एक कावड़ की दुकान में आग लग गई है। आग किसने लगाई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसा में बदल गई। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर मंदिर के सामने खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और उसके साथियों से विवाद हो गया। इसके बाद पीछे से हमला किया गया, जिसमें सोहेल ठाकुर और उनके साथी रजत ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले तराना अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर उज्जैन रेफर किया गया।
मारपीट की खबर फैलते ही कस्बे में तनाव फैल गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में 11 यात्री बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तराना थाने पहुंचे। वहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। सुबह से ही कुछ हिंदू नेता थाने में पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। वे आरोपियों के मकान तोड़ने और जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मामले में सप्पान मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

------------------------------------
पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा में एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता धुएं का गुबार काफी दूर तक साफ दिखाई दे रहा था। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है।
वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है। आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। 80 लाख से 1करोड़ रूपये तक के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे। उसी कारण आग फैल गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण बार-बार लपटें भड़क रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर नियंत्रण पाने में मशक्कत कर रही है।
भीषण आग को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-------------------------------------
मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं! प्रेमी ने पहले धारदार हथियार से गला रेता, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती (प्रेमिका) से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी और 2 महीने बाद विवाह होना था। इससे नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत दिया था। इतने में मन नहीं भरा तो युवती के ऊपर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।
दरअसल, ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाली निशा कुशवाहा (22) की 20 जनवरी की दोपहर अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला समीर कुशवाहा से निशा की दोस्ती थी। जब पुलिस समीर के घर पहुंची तो वह अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो चुका था। इसी वजह से पुलिस का शक समीर पर और बढ़ गया और घेराबंदी कर उसे करहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में प्रेमी समीर ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह निशा कुशवाहा से प्यार करता था। निशा से ही शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी और 2 महीने बाद अप्रैल में उसका विवाह होना था। इससे नाराज होकर वह निशा के घर गया और हसिया से तीन बार गला रेत डाला। समीर को लगा कि निशा कही बच न जाएं इसलिए वह बाहर गया और एक बड़ा पत्थर लाकर उसके चेहरे पर पटक दिया, जिससे निशा की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी समीर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।