This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

कार में अफीम तस्करी करते 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

गुना। (गरिमा टीवी न्यूज़) गुना जिले के मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे और उनकी टीम द्वारा राजस्‍थान तरफ से अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्‍करी की पुख्ता सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 11 दिसंबर 2025 की रात में मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक क्रेटा कार क्रमांक MP14 ZH 3584 से तीन व्यक्ति अफीम लेकर छबड़ा से बड़ौद के रास्ते राघौगढ़ की ओर जाने वाले हैं । जिले में अफीम तस्करी की इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और ग्राम कड़ैयाकला में आंकखेड़ी गांव की पुलिया के पास पुलिस को उक्त संदिग्ध कार दिखाई दी, पुलिस को देखते ही कार चालक ने पुलिस वाहन को एकदम से कट मारते हुए कार को भगाने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस फोर्स द्वारा कार का पीछा और घेराबंदी करते हुएकार को रोक लिया गया, कार में तीन लोग सबार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम 1-लोकेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र जीवनलाल रजक उम्र 28 साल निवासी दलौदा जिला मंदसौर, 2-दरबार सिंह पुत्र शैतान सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम मौकमपुर थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान एवं 3-दिनेश पुत्र विष्णुलाल पाटीदार उम्र 38 साल निवासी ग्राम आकोदड़ा थाना भावगढ़ जिला मंदसौर के होना बताए ।
तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 01 किलो 608 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई । आरोपियों से बरामद अफीम कीमती 16 लाख रुपये एवं इसकी तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार कीमती 15 लाख रुपये सहित कुल 31 लाख रुपये का मसरुका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 182/25, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों के नशा तस्‍करी के अन्‍य नेटवर्क और स्‍त्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच जारी है ।
प्रारंभिक जांच से ज्ञात हुआ कि आरोपी दिनेश पाटीदार नशा तस्करी में पूर्व से लिप्त होकर चित्तौढ़गढ़ जिले के थाना कोतवाली निम्वाहेड़ा के अपराध क्रमांक 496/25 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा था, जिसकी कोतवाली निम्वाहेड़ा पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी एवं प्रकरण में जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक चित्तौगढ़ की ओर से 10,000/-रूपये इनाम भी उदघोषित है ।
नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, बांसाहेड़ा चौकी प्रभारी सउनि जगदीश जाटव, सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि चौहान, आरक्षक अमर सिंह रावत, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक जितेन्द यादव, आरक्षक रवि दयाल, आरक्षक संदीप एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है । इस टीम की सतर्कता, साहस, और दक्षता के परिणाम स्वरूप ही नशे के विरूद्ध यह महत्वपूर्ण सफलता संभव हो पाई है ।

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme