This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

एग्जाम वाले दिन प्रिंसिपल ने बच्ची को पीटा, बेहोश हुई , छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड के ग्राम शहपुरा में स्कूली छात्रा से प्रिंसिपल द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. यहां धरमपुर अंतर्गत ग्राम शहपुरा के शासकीय हाई स्कूल से घटना सामने आई है, जहां परीक्षा के दिन कथित तौर पर प्रिंसिपल द्वारा मारे जाने से छात्रा बेहोश हो गई. इसके बाद स्कूली बच्चों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया.
पन्ना के ग्राम शहपुरा में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी, जहां पर प्रिंसिपल द्वारा कथित तौर पर बच्ची को पीटा गया. बच्ची के बेहोश होने की खबर जैसे ही गांव वालों को पहुंची तो सरपंच सहित अन्य लोग स्कूल पहुंच गए और हंगामा कर दिया. स्कूली बच्चों ने भी बाहर निकलकर प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रिंसिपल मुर्दाबाद के नारे लगा दिए. मामला गरमाया तो जिला शिक्षा अधिकारी पुलिस लेकर स्कूल पहुंच गए.
हाई स्कूल शाहपुरा की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी और गुरुवार को गणित का पेपर था. पेपर 10:00 बजे चालू होना था और आरोप है कि प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद प्रजापति 11:00 बजे पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सीटिंग प्लान शुरू कर दिया, जिसपर बच्चों ने कहा कि ये व्यवस्था पहले हो जानी थी. इसपर प्रिंसिपल ने आपा खो दिया और एक छात्रा से बहस करते हुए उसे पीट दिया. इससे छाता बेहोश हो गई. तभी स्कूली बच्चों ने ये सूचना गांव में अपने अभिभावकों को दी. बड़ी संख्या में जब गांव वाले पहुंचे और बच्ची को पानी के छीटें मारे, जिसके बाद वह होश में आई और उसने पूरा घटनाक्रम बताया. इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी, तब जाकर वहां पर सहायक संचालक शिक्षा विभाग पहुंचे.
पीडि़त छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, 10 बजे पेपर होने था लेकर प्रिंसिपल एक घंटे बाद पहुंचे. जब मैंने उनसे कहा कि सीटिंग प्लान आप अब बना रहे हैं, ये तो पहले हो जाना था, इसपर वे नाराजा हो गए और अनाप-शनाप बातें बोलते हुए मुझसे मारपीट की. इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के सहायक संचालक डीडी रजक ने कहा, बच्ची के साथ मारपीट की जानकारी मिली और मैं मौके पर आया हूं. सभी तथ्यों की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई होगी

---------------------------------
बैरागढ़ में हिंदुओं के घरों पर पथराव , आरोपियों पर FIR दर्ज
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव किया गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अन्नू कुरैशी के खिलाफ नामजद और बाकी साथियों पर FIR दर्ज की गई है। गाली गलौच करने, घर पर पथराव और जान से मारने की धमकी देने का केस रजिस्टर्ड किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दरअसल, बैरागढ़ के 12 नंबर कैंप में मंगलवार की रात (4 नवंबर) को हिंदू परिवार के घरों पर पथराव किया गया था। स्थानीय हिंदू परिवारों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी के कुछ मुस्लिम युवक लगातार हिंदुओं को टारगेट कर रहे हैं, जिसके कारण मजबूरन उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। यह भी कहा गया था कि कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें देखा जा सकता है कि हिंदू परिवार पर जब हमला किया गया उस वक्त कुछ युवक घर के बाहर खड़े हुए थे। घर पर जो पत्थर फेंके गए है, उसकी भी तस्वीर सामने आई थी। फिलहाल बैरागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
---------------------------------
रिटायर्ड DSP पर मंदिर के पुजारी से अभद्रता का आरोप: रेत से भरे डंपर को जब्त करने पर हुई थी कहासुनी, पूर्व मंत्री ने घेरा थाना
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बीते दिनों रेंजर के पिता रिटायर्ड डीएसपी ने मंदिर के पुजारी से अभद्रता की थी। जिसे लेकर बवाल मच गया है। मामले में पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा समेत गुर्जर व अन्य समाज ने सतनवाड़ा थाने के घेराव कर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराकर रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिकरवार पर अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।
दरअसल, झिरना मंदिर पर तीन दिन पहले एक डंपर रेत डालने आया था। यह डंपर वन क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन करके लाया था। इसलिए सतनवाड़ा रेंज के वन अमले ने डंपर को मंदिर के पास से जब्त कर लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी बालकिशन दास के साथ अमले की कहासुनी हो गई थी। बाद में पुजारी रेंजर माधव सिंह सिकरवार के पिता रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार से उनके घर पर भी मिलने गए थे।
पुजारी का आरोप है कि जब वह रिटायर डीएसपी के घर मिलने गए थे, तब उनके साथ गाली-गलौच की गई थी। इस पूरे मामले में मंदिर के पुजारी, गुर्जर व अन्य समाज के दो सैकड़ा लोगों के साथ सतनवाड़ा थाना पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए वन अमले व रेंजर माधव सिंह सिकरवार के खिलाफ कार्रवाई व पकड़े गए डंपर को छोडऩे की मांग करने लगे।