This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

SIR के लिए पहुंची महिला BLO पर मकान मालिक ने पालतू कुत्ता छोड़ा ! अधिकरी बुरी तरह घायल

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांट रहे हैं। इस बीच कोट्टायम जिले से खबर आई है कि SIR के लिए पहुंची महिला BLO मर्सी जोसेफ पर स्थानीय व्यक्ति ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोसेफ ने बताया कि वह पक्किल के नट्टकम गांव में SIR ड्यूटी पर थी, इसी दौरान उन्हें एक घर के पालतू कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि जब वह गणना के सिलसिले में एक व्यक्ति के घर पहुंची, तो मकान मालिक ने कुत्ता छोड़ दिया था। चुनाव आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया और कहा कि मकान मालिक ने खेद जताया है। कोट्टायम में SIR के लिए 171 BLO नियुक्त किए गए हैं।
बिहार के बाद अब चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार में SIR की प्रक्रिया शुरू की है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में अलग से SIR की प्रक्रिया होगी। घर-घर गणना के बाद मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट 9 दिसंबर को जारी होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को जारी होगी।
---------------------------
Online Betting App : सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क
मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। ईडी ने दोनों की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं।
यह मामला ऑनलाइन बेटिंग साइट 1xBet से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, रैना और धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर 1xBet और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म का विज्ञापन करने के लिए समझौते किए थे।
कुर्क की गई संपत्तियां
शिखर धवन की 4.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क
सुरेश रैना के 6.64 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड फ्रीज
ईडी ने यह कार्रवाई PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत की है।
कई सेलिब्रिटीज से पूछताछ
इस मामले में ईडी पहले ही कई खिलाड़ियों और कलाकारों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें शामिल हैं-
युवराज सिंह
रॉबिन उथप्पा
सोनू सूद
उर्वशी रौतेला
मिमी चक्रबर्ती
अनुष्का हाजरा
साथ ही रैना और धवन से भी पूछताछ की गई है।
ईडी के मुताबिक, प्रतिबंधित बेटिंग ऐप्स जैसे 1xBet, FairPlay, Parimatch, Lotus365 भारत में गैरकानूनी हैं। ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग छद्म नामों से विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापनों में QR कोड दिए जाते हैं, जो लोगों को सीधे सट्टेबाजी साइटों पर ले जाते हैं। इन ऐप्स पर ठगी और टैक्स चोरी का भी संदेह है।
1xBet कहती है कि वह वैश्विक स्तर पर काम करने वाली बेटिंग कंपनी है
उसकी साइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध
हजारों खेल आयोजनों पर लोग दांव लगा सकते हैं।
----------------------------------
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर 60.13% मतदान
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक राज्यभर में 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जिलों के अनुसार, बेगूसराय ने सबसे अधिक 59.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया, जबकि पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोटिंग हुई.
पहले चरण के मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. इनमें तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इसके साथ ही नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों का भविष्य भी पहले चरण के नतीजों पर निर्भर करेगा.
राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ इलाकों से ईवीएम खराबी की छिटपुट शिकायतें मिलीं, जिन्हें तुरंत ठीक कर मतदान जारी रखा गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई.
अब सबकी निगाहें 2025 के चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता पर अगली बार कौन काबिज होगा.