This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, अधिकारियों के वाहन तक तोड़ दिए

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले चौरई ग्राम आमाझिरी में कच्ची शराब बनाए जाने को लेकर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने विभाग के शासकीय वाहन में जमकर तोड़फोड़ की है।
बताया जा रहा है कि, चौरई वृत्त में पदस्थ सहायक आबकारी अधिकारी 50 वर्षीय भारती पति जियालाल गौंड अपने दलबल के साथ चौरई के ग्राम आमाझिरी पहुंची थी। विभाग को सीएम हेल्प लाइन के माध्यम से ग्राम के आसपास क्षेत्रों में कच्ची शराब की भट्टियों के संचालन और निर्माण की शिकायत सामने आई थी। मंगलवार को टीम वाहन के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची तो अवैध शराब तस्करों ने इकट्ठे होकर वाहनों पर तोड़फोड़ कर दी तथा विभाग को कार्रवाई करने से रोक दिया। इस दौरान तस्करों ने अधिकारियों और कर्मचारियों का रास्ता रोका और उनसे अपशब्द भी कहे।
इस घटना के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी भारती गौंड की शिकायत पर चौरई पुलिस ने सुमित (18) पिता जीवन पंद्राम, पवन उइके, संतराम तेकाम, सीताराम उइके निवासी आमाझिरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं 132, 296 (ए), 324 (4), 351(3), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
---------------------
अस्पताल में ICU के पास रीलबाजी: फिल्मी गाने पर युवती ने लगाए ठुमके, प्रबंधन ने बैठाई जांच
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज और अति गंभीर मरीजों को लेकर मानवीय असंवेदना पर सवाल खड़े होने लगे। उधर अस्पताल प्रबंधन मामले के सामने आने के बाद खासा नाराज है।
जानकारी के मुताबिक संवेदनशील जगह पर रीलबाजी बघेली कलाकार शैलू शर्मा ने की। फिर खुद ही वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। अस्पताल के CMO यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि शासकीय संजय गांधी अस्पताल के अंदर एक युवती के फिल्मी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने रील बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में पोस्ट किया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवती अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रही युवती का नाम शैलू शर्मा है,जो बघेली कलाकार है। हमारे पास दुखिया,बीमार और परेशान लोग आते हैं। अस्पताल कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।
मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज और अति गंभीर मरीजों को लेकर मानवीय असंवेदना पर सवाल खड़े होने लगे।
------------------------
ग्वालियर केंद्रीय जेल के दो बंदी फरार: मर्डर, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के है आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल के दो बंदी फरार हो गए है। दोनों 18 अक्टूबर को पैरोल पर छूटे थे। 15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल नहीं लौटे। दोनों हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के आरोपी है। फिलहाल पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दो बंदी डबरा निवासी देवेंद्र सिंह सोलंकी और शिवपुरी निवासी धारा जाटव 18 अक्टूर को पैरोल पर छूटे थे। 50 हजार के मुचलके पर दोनों को पैरोल मिली थी। 2 नवंबर को जेल लौटना था, लेकिन 15 दिन की पैरोल के खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटे।
वक्त गुजरने के बाद न लौटने पर जेल प्रशासन ने थाने में रिपोर्ट की है। वहीं बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि दोनों हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद थे।