इंदौर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और अनुबंध के तहत हलाला कराने के बाद भी साथ रखने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और फिर सोमवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। यह मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने सामाजिक रीति-रिवाज से तीन तलाक की लिखा-पढ़ी कराई और रिश्तेदार से हलाला कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया है।
29 साल की विवाहिता की शिकायत पर खजराना पुलिस ने पति वसीम पुत्र कल्लू पठान, सास गुड्डो बी के खिलाफ गंभीर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि साल 2010 में वसीम से सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई है। लेकिन, शादी के बाद से पति और सास दहेज की मांग कर रहे थे। दोनों का कहना था कि तीन बच्चे हो गए हैं। अब परिवार का गुजारा नहीं चलता है। इसलिए मायके से पैसे मंगवाओं। हालांकि इससे महिला ने इनकार कर दिया। जिसके बाद वे पति और सास के खिलाफ थाने पहुंची।
पीड़िता का आरोप है कि हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पति वसीम ने उसे अपने साथ नहीं रखा और वादा तोड़ दिया। पीड़िता ने आगे कहा कि तब से वह सईद के साथ ही रहने को मजबूर है। पति को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं वसीम ने दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है, जबकि एक बेटा पीड़िता के साथ रह रहा है। इससे वे काफी लंबे समय से परेशानी में पड़ गई थी।
महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग नहीं होना चाहती थी। उसने परिवार के सदस्यों के माध्यम से वसीम से बात करने की कोशिश, इस पर वसीम ने वापस साथ रखने के लिए एक शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक, महिला को वसीम के एक रिश्तेदार के साथ हलाला करना पड़ेगा। जिसके बाद वसीम के रिश्तेदार सईद पुत्र शहजाद के साथ 500 रुपए के स्टाम्प पर हलाला के पेपर तैयार कराए गए।
------------------------------------
शराब पीकर वाहन चला रहे थे 3 पुलिसकर्मी, कमिश्नर ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
इंदौर। शहर में जो पुलिसकर्मी शराब पीकर वाहन चालकों पर कार्यवाही करते थे अब वहीं शराब के नशे में सारे नियमों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर के द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया तो वही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रावजी बाजार क्षेत्र के मेन रोड पर लापरवाही से वाहन चलने बाद लोगों को टक्कर मारने के चलते रोड पर चल रहे लोगों के द्वारा चार पहिया वाहन को रोका गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी वर्दी में सवार थे। तीनों पुलिसकर्मियों के वाहन को रोकने के बाद वहां से गुजर रहे बाणगंगा के थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर को भी लोगों ने रोका। जिसके बाद थाना प्रभारी ने संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पुलिसकर्मियों को शराब के नशे में पाया गया। मामले में प्रारंभिक तौर पर पुलिस कमिश्नर ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जो संयोगितागंज थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल, भंवरकुआं थाने में पदस्थ सुदर्शन धुर्वे, आजाद नगर थाने के आरक्षक वेदांत पर कार्यवाही की गई है।
--------------------------------
रितेश पाल किडनैपिंग केस: 72 घंटों बाद भी नहीं मिला 3 साल के मासूम का सुराग, मां ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
ग्वालियर। मोहनपुर इलाके से गायब हुए 3 साल के मासूम रितेश पाल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद रितेश की तलाश में जुटी हुई है। वहीं रितेश की मां सपना ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के लोगों ने ही रितेश का अपहरण किया है पति दलबीर ने कुछ समय पहले धमकी भी दी थी।
एडिशनल एसपी विदिता डागर का कहना है कि पति-पत्नी दोनों एक दूसरे से दूर रह रहे थे यही वजह है कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि मुरार थाना पुलिस अज्ञात अपहरण करता की तलाश में झुकी हुई है ऐसे में ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने अपहरणकर्ता के खिलाफ घोषित किये 10 हजार के इनाम को बढ़ाकर अब 30 हजार कर दिया है।





