This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

विधायक के शॉपिंग मॉल पर चला प्रशासन का हथौड़ा: अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में एक विधायक के शॉपिंग माल पर प्रशासन का हथौड़ा चला है। नगर पालिका ने मॉल के पीछे का हिस्सा तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि पीछे अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं विधायक समर्थक धरने पर बैठ गए। विरोध जताते हुए भजन कीर्तिन किया।
जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव से विधायक सुनील उईके का परासिया में शॉपिंग माल है। परासिया नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि इस मॉल के पीछे 11 बाई 66 का अतिक्रमण पाया गया है। जिसकी शिकायत छिंदवाड़ा कलेक्टर को की गई थी।
वहीं कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में एसडीएम को अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर आज बुधवार को कार्रवाई की गई है। शॉपिंग मॉल के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता मॉल के सामने धरने पर बैठे और रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर छिंदवाड़ा सांसद और कलेक्टर के खिलाफ विरोध जताया।
-------------------------
बंटवारे की बही बनाने रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
जबलपुर. मझौली में पटवारी प्रवीण कुमार पटेल द्वारा बंटवारा की बही बनाने के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत ली जा रही थी. जिसे जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. पटवारी उक्त रिश्वत की राशि सिहोरा में पटवारी आफिस में ले रहा था.
इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि बिशाली पटेल निवासी मझौली द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन पत्र दिया कि उसकी पैतृक जमीन के बंटवारे के संबंध में मझौली तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश किया जा चुका है लेकिन पटवारी प्रवीण पटेल द्वारा बंटवारे को कंप्यूटर एवं बही पर चढऩे के एवज में 6000 रिश्वत की मांग कर रहा है.
शिकायत के बाद आज बिशाली पटेल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे बिजली ऑफिस के पास अमित गर्ग का मकान सिहोरा में स्थित पटवारी ऑफिस पहुंचकर पटवारी प्रवीण कुमार पटेल को 6 हजार रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त टीम के राहुल गजभि, उमा कुशवाहा निरीक्षक शशिकला ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 7 ए, 13 (1) बी 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की है.
-----------------------------------
धमाके की आवाज से थर्राया ग्वालियर: एक के बाद एक सुनाई दी आवाज, कांप उठे लोग
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक के बाद एक हुए दो तेज धमाको की आवाज से पूरा शहर थर्रा गया है। शहर में तेज धमाके की आवाज जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। खिड़की दरवाजो में कम्पन हो उठा। हालांकि यह धमाका कैसे और कहां हुआ यह चर्चा का विषय बन गया है। संभावना जाहिर की गई है कि यह सोनिक बूम हो सकता है।
दरअसल, बुधवार की सुबह 09 बजकर 40 मिनट के आसपास दो तेज धमाको की आवाज सुनाई दी। यह धमाके कोई सामान्य आवाज के नहीं थे। इनकी आवाज इतनी तेज थी कि शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक उसकी आवाज सुनाई दी। घर के अंदर, सड़क, दफ्तर जहां जहां लोग मौजूद रहे सभी जगह इनकी आवाज से लोग कांप गए। आम लोगों के बीच यह धमाके चर्चा का यह विषय बन गया है। सबसे खास बात यह है कि आसमान की ओर से यह तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
आपको बता दें कि ग्वालियर में भारतीय वायु सेना का एयर फोर्स स्टेशन है। जहां लड़ाकू विमान हर रोज वॉर एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे धमाके जैसी आवाजों का कारण आमतौर पर लड़ाकू विमानों द्वारा ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरने पर उत्पन्न होने वाला सोनिक बूम होता है।
कोई विमान जब ध्वनि की गति से अधिक तेजी से चलता है, तो वह अपने पीछे शॉक वेव्स (झटकेदार तरंगें) छोड़ता है, जो जमीन पर पहुंचने पर जोर के धमाके या गड़गड़ाहट की आवाज पैदा करती हैं। इस तरह की आवाजें अक्सर हवाई सेना के अभ्यास के दौरान सुनाई देती हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल जाती है।