This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

हाईप्रोफाइल एरिया से चोरीः ADM कार्यालय के बगीचे और कोर्ट परिसर से कीमती चंदन पेड़ चोरी

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

धार। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाश के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद भी उनके हौसले बुलंद है। प्रदेश के कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। इसी कड़ी में धार जिला मुख्यालय से कीमती चंदन पेड़ की चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल जिला मुख्यालय के सीसीटीवी कैमरे से कवर्ड हाईप्रोफाइल एरिया कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय के बाहर बगीचे और कोर्ट परिसर के बाहर कीमती चंदन के पेड़ को काट ले गए बदमाश। चोरों के हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि बदमाश कटर मशीन से काट कर चंदन के पेड़ों को ले गए और इस एरिया के गार्ड को भनक तक नहीं लगी। अब सवाल यह उठता है कि कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड की तैनाती है तो वह क्या कर रहे और घटना के समय कहां थे।
बीट प्रभारी लगातार क्षेत्र में घूमते रहते हैं लेकिन उसके बावजूद जिला प्रशासन कार्यालय और कोर्ट परिसर के बाहर नाक के नीचे से चंदन के पेड़ काट ले गए बदमाश। नौगांव थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह चौकीदार से सूचना मिली। चौकीदार की सूचना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

------------------------------------
ASI आत्महत्या मामला: पुलिस ने दो उप निरीक्षकों, एक आरक्षक और रेत माफिया के विरुद्ध दर्ज की FIR
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोदन थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, इसमें दो थाना प्रभारी एक आरक्षक और एक रेत माफिया शामिल है, ASI प्रमोद पावन ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर उसे दी गई मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था और उसमें इन चारों पर गंभीर आरोप लगाये थे।
वीडियो में एएसआई प्रमोद पावन ने उनके ही थाने के थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, आरक्षक (चालक) रूप नारायण यादव , थाना प्रभारी थरेट अन्फासुल हसन पर प्रताड़ना के आरोप लगाये थे, जो वीडियो वायरल हुए थे उनमें एक और व्यक्ति बबलू यादव निवासी गोदन का भी नाम लिया था जिसे उन्होंने रेत माफिया कहा था।
वीडियो में प्रमोद पावन ने कहा था, जब से मैंने बबलू यादव का अवैध रेत से भरा ट्रेक्टर पकड़ा है तब से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, बबलू यादव मुझे ट्रेक्टर से कुचलने की धमकी देता है, मैं मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो चुका हूँ, ना खाना खा सकता हूँ ना थाने से बाहर जा सकता हूँ, एएसआई ने कहा ये लोग मेरे साथ कोई भी घटना करवा सकते हैं, यदि मुझे कुछ होता है तो उसके दोषी ये सभी लोग होंगे।
वीडियो में एएसआई ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के अलावा जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित करने के आरोप लगाये, वीडियो में थाना प्रभारियों पर रेत का अवैध कारोबार करवाने, जुआ सट्टा खिलवाने के गंभीर आरोप लगाये थे, उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो के अलावा एसपी एसडीओपी को लिखे शिकायती पत्र भी वायरल किये थे और फिर आत्महत्या कर ली थी , पुलिस ने एएसआई प्रमोद पावन का शव थाने के पास बने उनके सरकारी आवास में मिला था।
इस घटना से पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठे दतिया एसपी ने जाँच के आदेश दिए और फिर आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया, अब पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी गोदन उप निरीक्षक अरविंद भदौरिया, तत्कालीन थाना प्रभारी थरेट उप निरीक्षक अन्फासुल हसन, आरक्षक रूप नारायण यादव और बबलू यादव पर एफ आई आर दर्ज कर ली है, इन सभी पर मृतक एएसआई प्रमोद पावन को प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में आईपीसी, बी एन एस और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।
------------------------------
दो सगी हिंदू बहनों से छेड़छाड़, दोनों ने युवक की जमकर की पिटाई, आरोपी मोहम्मद रफी गिरफ्तार
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से छेड़खानी का मामला सामने आया है, जहां दो सगी हिंदू बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी, जिसकी पहचान मोहम्मद रफी के रूप में हुई है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के पास की है। जानकारी के मुताबिक, दो सगी बहनों ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद रफी नामक युवक कई महीनों से उनका पीछा कर रहा था और उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने पहले तो आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद रफी ने इस तरह की हरकत की हो। पीड़ित बहनों ने पहले भी उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इस बार, बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए न केवल उसका सामना किया, बल्कि उसे सबक भी सिखाया। कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर लिया है।