This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

संत प्रेमानंद महाराज का गला काटने की धमकी, शिवसेना और स्थानीय संगठनों ने जताई नाराजगी

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

रीवा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को सतना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सतना के लोगों ने नाराजगी जहिर की है। युवक की इस पोस्ट को लेकर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है।
दरअसल, गुरुवार को सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह नामक युवक की फेसबुक आईडी से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिसमें संत प्रेमानंद महाराज की गर्दन काटने की धमकी दी गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद रीवा और सतना के आसपास के क्षेत्रों में संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और आम नागरिकों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मध्यप्रदेश शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर विरोध जाताया। उन्होंने कहा, संत प्रेमानंद महाराज करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। वे सत्य, आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। लाखों भक्त उनके दर्शन के लिए लालायित रहते हैं। ऐसे संत के खिलाफ इस तरह की धमकी गलत है। वहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
स्थानीय धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना को लेकर दोषी को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है। पुलिस की ओर से फिलहाल जांच शुरूकर दी गई है, और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
-------------------------------
बीच सड़क पिता-पुत्र की पिटाई: आधा दर्जन नाबालिगों ने ईंट-पत्थर, बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा, FIR दर्ज
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिन दहाड़े बीच सड़क पर नाबालिगों ने जमकर उत्पात मचाया। आधा दर्जन नाबालिगों ने बाप-बेटे पर ताबड़तोड़ हमला किया। ईंट, पत्थर, बेल्ट और लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना रांझी इलाके की बताई जा रही है। जहां आधा दर्जन नाबालिगों ने बाप-बेटे को जमकर पीटा। बीच सड़क पर कोई ईंट-पत्थर और बेल्ट तो कोई लाठी डंडों से पीटता रहा, वही राहगीर दोनों को पिटता देखते रहे। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
नाबालिगों ने बीच सड़क पर पिता-पुत्र पर करीब 5 मिनट तक कहर बरपाया। जिससे दोनों घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचा एक नाबालिग को भी चोट आई। इससे पहले भी भी नाबालिग आरोपी दहशत मचा चुके है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाया है।
इधर, रांझी पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग विशाल राजपूत पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बड़ा पत्थर रांझी के आगे झंडा चौक के पास बीच सड़क पर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो लड़ाई शांत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लेकर गए। फिलहाल मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-----------------------------------
अगस्त-सितंबर में भी मानसून करेगा तांडव, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल मानसून का आधा सीजन खत्म हो गया है। भोपाल में मानसून का आगमन 13 जून को हुआ था, तब से बारिश का क्रम जारी है। 61 दिन में 42 दिन बारिश हुई। इसमें जुलाई में जहां 26 दिन बारिश हुई, वहीं जून में 16 बदरा बरसे। मौसम विभाग ने अगस्त में 106 फीसदी बारिश का अनुमान जताया है।
गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट- राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
हल्की बारिश का अलर्ट- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा।
मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। सीजन के दो माह बीत चुके हैं। मानसून मेहरबान है। इसीलिए अब तक 700.1 मिमी यानि 20 इंच बारिश हो चुकी है। जो पूरे सीजन के मुकाबले आधे से ज्यादा कोटा है। सीजन में 30 सितंबर तक 43 इंच बारिश होनी चाहिए। इस प्रकार अगस्त माह का भी आधा कोटा जुलाई में ही पूरा हो गया है।
प्रदेश के कई इलाकों में दो दिनों तक बारिश के बाद बाढ़ से हालात बिगड़ गए। गुना, शिवपुरी, मुरैना आदि में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। निचले इलाकों में पानी भर चुका है और कई जगहों पर सेना और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब तीन हजार लोग हताहत हुए हैं। भोपाल में भी सड़कें जलमग्न हो गईं। बहरहाल बारिश से कई शहरों का तापमान भी गिरा जिससे उमस से राहत मिली। (weather update)
श्योपुर के ग्राम आमल्दा में पार्वती नदी की बाढ़ में बुधवार शाम ताऊ-भतीजे डूब गए, जिनके आपस में लिपटे हुए शव गुरुवार सुबह खेत में पड़े मिले। पुलिस ने बताया, राजेंद्र यादव (50) भतीजे शिवम (१३) के साथ खेत पर गए थे। जब नहीं लौटे तो परिजनों ने खूब ढूंढा, फिर गुरुवार को नदी का पानी कम होने से शव दिखाई दिए।