This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी, नगदी सहित दो मोटर साइकिल जप्‍त

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

गुना।(गरिमा टीवी न्यूज़) गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा बीते रोज शहर में हुई लूट की घटना के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई अंगूठी, नगदी सहित घटना में प्रयुक्‍त दो मोटर सायकिलें जप्‍त करने में कामयाबी हासिल की गई है ।
17 जुलाई 2025 को फरियादी राजेश पुत्र नारायण प्रसाद राय निवासी बीना जिला सागर, हाल निवासी तलैया मौहल्ला गुना ने गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया की आज सुबह वह जयस्तंभ चौराहा से हनुमान चौराहा तरफ जा रहा था, जैसे ही वह पटेरिया भोजनालय के पास पहुँचा तो दो मोटर सायकलों पर सबार चार अज्ञात व्यक्ति आये और उसे पकड़कर उसकी ऊंगली में पहनी हुई सोने की अंगूठी व जेब में रखे 5,000 रुपये निकाल कर वहां से भाग गये । उक्‍त घटना की रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली गुना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 411/25 धारा 309(4) BNS का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।
लूट के आसपास लगे सीसीटीव्ही सहित कन्ट्रोल रूम के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, जिसमें दो मोटर सायकि‍लों पर चार व्यक्ति दिखाई दिये जिनकी फरियादी द्वारा पुष्टि की गई ।
इसके बाद पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा तत्‍परता दिखाई और आरोपियों की तलाश में तुरंत गादेर तरफ रवाना हुई एवं गादेर घाटी पहुँचने पर दो मोटर सायकिलों पर मुखबिर के बताये हुलिये के चार लोग दिखे, जो पुलिस को देखते ही मोटर सायकि‍लें तेजी से भगाने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा उनका पीछा और घेराबन्दी कर बमुश्किल उन्‍हें धर-दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिनके द्वारा अपने नाम 1-मनोज कुमार जोगी पुत्र बच्चन लाल जोगी उम्र 48 साल, 2-रोहित गोस्वामी पुत्र राजेश गोस्वामी उम्र 23 साल, 3-दीपक गोस्वामी पुत्र गंगाराम गोस्वामी उम्र 27 साल एवं 4-राजेश जोगी पुत्र राधेश्याम जोगी उम्र 36 साल निवासीगण शाहगंज आगरा उ.प्र. के होना बताये एवं जिनसे लूट की उक्त घटना के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया ।
इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में लूटी गई अंगूठी व नगदी 4000/-रूपये एवं दो मोटर सायकिलेंजप्त किया गया तथा उनके द्वारा एक हजार रूपये खाने में खर्च कर देना बताया ।