This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

60 लाख की 7 महंगी कारों के साथ शातिर ठग गिरफ्तार, किराए पर कार लेकर गिरवी रख देता था आरोपी

User Rating: 3 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar InactiveStar Inactive
 

 मनावर। धार जिले के मनावर में पुलिस ने एक शातिर ठग अकलीम खां को गिरफ्तार कर करीब 60 लाख रुपए मूल्य की सात महंगी कारें जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने लोगों से किराए पर कार लेकर उन्हें अन्य लोगों के पास गिरवी रखकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई पीड़ितों की शिकायत और पुलिस की सतर्कता का परिणाम है।
पुलिस के अनुसार, अकलीम खां पिता भुरे खां निवासी मंसूरी मोहल्ला, मनावर ने कार मालिकों को किराए पर वाहन चलाने का झांसा दिया। उसके बाद वह उन कारों को अन्य लोगों के पास गिरवी रखकर मोटी रकम ऐंठ लेता था। पीड़ितों में से एक, बाबर पिता समद खान निवासी मनावर सहित कई अन्य लोगों ने 12 जुलाई को थाना मनावर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कारें आरोपी ने धोखे से ले लीं और वापस नहीं लौटाईं।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस रिमांड पर लिया और सघन पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी अकलीम खां ने खुलासा किया कि उसने मनावर और खरगोन के विभिन्न इलाकों में ठगी की हुई कारें गिरवी रखी हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अर्टिका, वेगनार, ईको, बोलेरो पिकअप और स्वीफ्ट जैसी कुल सात गाड़ियां बरामद कीं। इनकी कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ईष्वर सिंह चौहान, एसआई मनोज पाटीदार, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, आरक्षक सचिन सोनेर और राहुल सोलंकी की सक्रिय और प्रशंसनीय भूमिका रही।

-----------------------------------
दिनदहाड़े लूट की वारदात: मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन
देवास। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बेखौफ बदमाश अब दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे है। इसी कड़ी में देवास शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विजया रोड निवासी मंडी व्यापारी राजेन्द्र जैन की पत्नी निर्मला जैन को चार अज्ञात बदमाशों ने लूट का शिकार बना लिया।
जानकारी के अनुसार, निर्मला जैन मंदिर से घर लौट रही थीं, तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे गहने उतरवाने को कहा। महिला को शक होने से पहले ही उन्होंने मौका पाकर उनकी चेन लूट ली और बाइक से फरार हो गए।
घर पहुंचकर महिला ने लूट की वारदात की जानकारी परिजनों ने दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि लूट की वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
-------------------------------------
बिल्डर एंड प्रमोटर्स कंपनी के पार्टनरों को लगाई साढ़े 7 करोड़ की चपत, EOW ने किया मामला दर्ज
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में किसी और ने नहीं बल्कि कंपनी के कर्मचारी ने ही साथियों (पार्टनरों) के फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग साढ़े 7 करोड़ की चपत लगाई है। मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला केपी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स कंपनी का है जहां बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। कंपनी ने कछपुरा में कॉलोनी का निर्माण किया था। कंपनी ने नगर निगम में कंपलीसन सर्टिफीकेट और विकास शुल्क ने नाम पर 3 करोड़ चुकाए थे। कंपनी के पार्टनरों ने बैलेंस शीट में गड़बड़ी कर नगर निगम की राशि को 9 करोड़ कर दिया।
फिर बड़ी चालाकी से नौकर, साथी और भाई के खाते में करोड़ों की रकम ट्रांसफर की गई। आरोपी विनय दुबे, आकाश साहू, धर्म प्रकाश राजपूत, अमित राजपूत पर षड्यंत्र कर गबन करने का मामला दर्ज किया है। बिल्डर एंड प्रमोटर्स कंपनी से अपने ही पार्टनरों को साढ़े 7 करोड़ की चपत लगाई है। साथियों के फर्जी हस्ताक्षर के जरिये गबन किया गया।