This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

तंत्र मंत्र के नाम पर 40 लाख की ठगी:मौत का डर दिखाकर ऐंठे नगदी-जेवरात, मास्टमाइंट समेत तीन गिरफ्तार

User Rating: 4 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Inactive
 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने फरियादी के माता-पिता और भाई की मौत का डर दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बीमारी से बचाने के लिए तांत्रिक पूजा से ठीक करने का झांसा दिया। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को दबोचा गया है। वहीं दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में की जा रही है।
भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो तंत्र मंत्र की आड़ में ठगी की वारदात को अंजाम देथे थे। जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी अंकित सिंह खुद को तांत्रिक बताया था। अंकित ने एक शख्स को उसके माता-पिता और भाई की मौत का डर दिखाया और बीमारी से बचाने के लिए तांत्रिक पूजा से ठीक करने का झांसा दिया। आरोपियों ने 20 लाख नगद और 20 लाख के जेवरात ठग लिए।
वहीं फरियादिया की शिकायत पर केस दर्ज कर मास्टमाइंड अंकित को अशोका गार्डन से गिरफ्तार किया है। अंकित ने 9 लाख रुपये मामा मोहित सिंह के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। अंकित के मामा मोहित को गुजरात से पकड़ा गया है। इस मामले में एक और आरोपी सनी अवस्थी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दो आरोपी आसू सिंह और लक्की पांडे अभी फरार है, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों अलग-अलग प्रदेश के रहने वाले है। अंकित सिंह यूपी के बलिया, मोहित सिंह गुजरात के कच्छ और सनी अवस्थी राजधानी भोपाल का रहने वाला है।
इन तीनों पर आरोप है कि तंत्र मंत्र की आड़ में इलाज के नाम पर फरियादिया से करीब 20 लाख की ठगी की गई। जेवर लिए गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से 13 लाख का जेवरात बरामद किया गया है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।
---------------------------------
मतांतरण के आरोप में 02 महिला समेत 06 पर मामला दर्ज, ईसाई बनाने का आरोप
बुरहानपुर। बच्चों की शिक्षा, मकान बनाने और उपचार के लिए रुपये देने के साथ ही नौकरी का लालच देकर गरीब आदिवासियों का मतांतरण करा उन्हें ईसाई बनाने के आरोप में दो महिलाओं सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह मामला नेपानगर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव का है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक सूचना के आधार पर शनिवार रात मुख्य आरोपित बलीराम बारेला के घर में दबिश देकर इस गोरखधंधे का भांडाफोड़ किया था।
मतांतरण के चारों आरोपित पुरुषों को अर्ध नग्न कर पुलिस के हवाले किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपित बलीराम बारेला 39 वर्ष, अनीता पत्नी बलीराम 35 वर्ष, विलास पुत्र गासला 52 वर्ष, सायमिंग पुत्र बहला 45 वर्ष, कला बाई पत्नी विलास 48 वर्ष निवासी हैदरपुर और गना पुत्र फासीराम 55 वर्ष निवासी हिवरा के खिलाफ धर्म स्वातंत्रता अधिनियम व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
नावरा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि ग्राम हैदरपुर निवासी अनिल पुत्र मुकेश ने सूचना दी थी कि बलीराम के घर कुछ लोगों का मतांतरण किया जा रहा है। अनिल ने बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपित गांवों और फालियों में घूमकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। उसकी पत्नी राधा की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है। शनिवार रात बलीराम व उसकी पत्नी अनीता घर आए और कहने लगे वे मंत्रों से उसका इलाज कर ठीक कर देंगे।
बहकावे में आकर वह बुआ के लड़के रेवसिंग और मित्र रवीन्द्र के साथ पत्नी राधा को लेकर बलीराम के घर पहुंच गया। जहां पहले से ही विलास, मायनिंग, गना व कला बाई मौजूद थे। सभी ने उसे और उसकी पत्नी को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। साथ ही मतांतरण के बाद मिशनरी की ओर से परिवार को हर महीने रुपये देने, मकान बनाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस माफ करने का लालच दिया।
अनिल ने बताया कि आरोपित पाम की किताब से मंत्र पढ़ कर पत्नी का इलाज कर रहे थे। कोई फायदा नहीं होता देख वह उसने पत्नी को घर ले जाने के लिए कहा। साथ ही मतांतरण का आरोप लगाया। जिससे बलीराम सहित अन्य आरोपित भड़क गए और उसके साथ झूमा झटकी व मारपीट शुरू कर दी। रेवसिंग और रवीन्द्र बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी पीट दिया। किसी तरह वह जान बच्चा कर वहां से निकला था। रविवार सुबह घटना की जानकारी हरसिंग, राजपाल राठौर व अन्य साथियों को देकर नावरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुछ लोगों द्वारा ईसाई धर्म अपनाने की बात को लेकर ग्रामीणों से मारपीट की शिकायत की गई थी। धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जांच की जा रही है
- ज्ञानू जायसवाल, थाना प्रभारी नेपानगर
--------------------------------------
रेवांचल में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली, जीआरपी को सौंपा
कटनी. रीवा से भोपाल जा रही रेवांचल एक्सप्रेस में एक फर्जी टीटी को यात्रियों ने जनरल बोगी में अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा. यात्रियों ने उसे कटनी जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के हवाले कर दिया है.
रीवा के हरिहरपुर निवासी यात्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि शनिवार रात वे रेवांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से भोपाल जा रहे थे. तभी एक युवक बोगी में आया, जिसने खुद को टीटीई बताते हुए एक फर्जी आईडी कार्ड दिखाया. इसके बाद वह यात्रियों के टिकट चेक करने लगा.
अभिषेक के अनुसार, वह युवक नशे की हालत में लग रहा था और जनरल बोगी में जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं था, उनसे पैसे वसूल रहा था उसने कई यात्रियों से पैसे वसूल भी लिए थे. जब यात्रियों को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई तो वह घबरा गया. इसी दौरान ट्रेन में मौजूद जीआरपी कर्मचारियों को बुलाया गया और युवक को उनके हवाले कर दिया गया. फिलहाल, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.
युवक के पास से यात्रियों से वसूले गए पैसे भी जब्त किए गए, जिन्हें बाद में यात्रियों को लौटा दिया गया. कटनी जीआरपी युवक को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ जारी है. रीवा रेलवे पुलिस के टीआई आर.एस. ठक्कर ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा, आपके माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है. हम इसकी जांच करेंगे और कटनी जीआरपी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

© 2017 Your Company. All Rights Reserved. Designed By WarpTheme