This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

SDM ने कांग्रेस MLA के घर में घुसकर की मारपीट, ग्रामीणों की भीड़ देखकर SDM ने हाथ जोड़कर माफी मांगी

User Rating: 5 / 5

Star ActiveStar ActiveStar ActiveStar ActiveStar Active
 

मंडला। MP के मंडला स्थित ग्राम खम्तरा थानाक्षेत्र घुघरी में आज उस वक्त बवाल मच गया, जब एक ट्रेनी IAS अधिकारी ने कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर मारपीट कर दी. इस बीच मां आई तो उन्हे धक्का दे दिया, भाई को कॉलर पकड़कर दूर कर दिया. इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए, जिन्होने SDM का घेराव कर विरोध शुरु कर दिया. जिसपर अधिकारी ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली।
बताया जाता है कि बिछिया से कांग्रेस MLA नारायणसिंह पट्टा ने आरोप लगाया है कि आज SDM आकिब खान उनके घर में अनाधिकृत रुप से घुसे और उनके भाई के साथ मारपीट की. यहां तक कि जब SDM खान को भाई के साथ मारपीट करते देख मां बीच बचाव करने के लिए आई तो उन्हे भी धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गई. जब विधायक के भाई राजा मौके पर पहुंचे तो उनकी भी कॉलर पकड़कर अभद्रता की गई. SDM श्री खान द्वारा की गई.
मारपीट की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिन्होने SDM व उनके स्टाफ को घेरकर विरोध शुरु कर दिया, माहौल बिगड़ते देख घुघरी थानाप्रभारी पूजा बघेल बल के साथ मौके पर पहुंच गई, जिन्होने ग्रामीणों से चर्चा कर मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन माहौल जब नहीं सम्हला तो SDM खान को सार्वजनिक रुप से हाथ जोड़कर माफी मांगना पड़ी, उन्होने कहा कि कार्यवाही को लेकर गलतफहमी हो गई थी. इधर जेसीबी चालक अजीत धुर्वे ने घुघरी थाना में एसडीएम के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें गाली गलौज, मारपीट व धमकी देने के आरोप लगाए गए है. इस घटना के बाद आज गांव में तनाव का माहौल बना रहा, यहां तक कि ग्रामीणजन एकत्र रहे।
------------------------------
‘वर्दी उतरवा दूंगा…’, जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई से नेता का चढ़ा पारा, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाने के बोरगांव में जुआ संचालित होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेल रहे 6 लोगों में से चार को रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं दो लोग मौके से भाग गए। गिरफ्त में आए एक आरोपी ने पुलिस से दुर्व्यवहार कर जमकर हंगामा किया। सब इंस्पेक्टर की वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
वायरल वीडियो में पुलिस को धमकी दे रहा शख्स कांग्रेस नेता है, जो कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहा है। फिर पुलिस ने चारों आरोपियों का उसी क्षेत्र से जुलूस निकाला और फिर जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव दल बल के साथ एक खेत में चल रहे है जुएं की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। पुलिस ने यहां से कलीम खान नामक आरोपी जो कांग्रेस का नेता भी बताया जा रहा उसके साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कलीम पर पहले से आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई से आरोपी कलीम इतना बौखला गया कि मौके पर ही हंगामा करने लगा।
आरोपी ने बोरगांव चौकी पुलिस पर धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि, चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव द्वारा समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया जाता है। जुआरी यहीं नहीं रुका, उसने ये भी कहा कि दो दिन में वर्दी उतरवा देगा और नौकरी खा जाएगा। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के हंगामे को सुनकर यहां काफी भीड़ जमा हो गई। आरोपी द्वारा पुलिस को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही पुलिस ने कलीम खान सहित चारों आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला और फिर जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है। उस पर आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का सूचना मिली थी कि खिलार गांव में जुएं चल रहा है जिसकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम वह पहुंची थी। 6 लोग वहां जुआ खेल रहे थे इसमें से दो लोग फरार हो गए चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया इनके पास से करीब ढाई हजार रुपए मिले है। आरोपी द्वारा वह मौजूद गवाह को भी धमका रहा था ताकि उसके खिलाफ कोई गवाही ना दे।
---------------------------------
लोहा कारोबारी के घर 27 लाख की चोरी: वारदात के दौरान शादी में गया था पूरा परिवार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी की घटनाओं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह में गए परिवार के यहां चोरों ने चंद घंटों में चोरी की वारदात को अंदाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। जहां शादी समारोह में शामिल होने गए लोहा कारोबारी के घर में कुछ की घंटों के अंदर ही चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से 7 लाख से अधिक नगदी और 19 से 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में बताया जा रहा है कि, स्कीम नंबर 94 में रहने वाले लोहा कारोबारी मुस्तकीम अहमद के घर में चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। फरियादी का कहना है कि वह कुछ घंटों के लिए घर से बाहर गए थे। तभी चोरी हो गई।
उन्होंने कहा कि, कोई परिचित व्यक्ति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही न रही है।