इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर आज शनिवार को एक व्यक्ति जूते चप्पल की माला पहनकर अनोखे अंदाज में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि चंदन नगर क्षेत्र के बदमाश ने उसके साथ मारपीट की थी और वह लगातार उसके साथ मारपीट कर रहा था। जिससे परेशान होकर वह न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
दरअसल इंदौर के कलेक्टर ऑफिस में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब न्याय की आस में राशिद नामक व्यक्ति अपने गले में जूते चप्पल की माला पहनकर बाहर धरने पर बैठ गया। उसका कहना है कि वह चंदन नगर क्षेत्र में रहता है और कूड़ा कचरा बीन कर अपना गुजर बसर करता है। वहीं क्षेत्र का असलम नामक युवक ने उसके साथ मारपीट की है।
राशिद ने बताया कि कुछ नाबालिग बच्चियों उसकी दुकान में घुस गई थी और वह उनके साथ संभवत कुछ गलत हरकत कर रहा था। वह उसने देख लिया था जिसके चलते वह उसे लगातार मारपीट करता है। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन अब तक असलम को गिरफ्तार नहीं किया गया जिसके चलते न्याय की आस में वह आज यहां पहुंचा है।
-----------------------------
बैंक के मैनेजर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण, खाता धारकों के साथ की धोखाधड़ी
टीकमगढ़. एमपी के टीकमगढ़ स्थित मोहनगढ़ में मध्याचंल बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर रमनबिहारी खरे ने अपने कार्यकाल 2015 से 2017 के बीच एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर खाता धारकों के धोखाधड़ी की. रमन बिहारी खरे द्वारा की गई अनियमितताअओं के संबंध में शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था . उक्त शिकायत आवेदन पत्र की जांच से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में तत्कालीन मैनेजर रमन बिहारी खरे व अन्य व्यक्तियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है.
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि रमन बिहारी खरे तत्कालीन शाखा प्रबंधक मध्याचंल ग्रामीण बैंक शाखा मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ द्वारा अपने कार्यकाल वर्ष 2015 से 2017 के दौरान प्राइवेट व्यक्ति भगवत सिंह बुंदेला व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अनाधिकृत रुप से बैंक के दूसरे खाता धारकों के खाते में रुपए बिना आवेदन के भागवत सिंह बुंदेला के खाते में जमा कराना, विभिन्न योजनाओं में शासकीय अनुदान का अनुचित लाभ पहुंचाना, स्वीकृत सीमा से अधिक ऋण राशि का आहरण कर अन्य खाता धारकों को लाभ पहुंचाना.
दूसरों के खातों की राशि अपने व अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी की. यहां तक बिना पूर्ण दस्तावेजों के फर्जी ऋण वितरण करना पाया गया. आरोपी बैंक मैनेजर रमन बिहारी खरे द्वारा भगवतसिंह बुंदेला व अन्य लोगों के साथ मिलकर पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार कर बैंक में 25 लाख रुपए से अधिक की गड़बड़ी की गई. जांच के आधार पर रमनबिहारी खरे, भगवतसिंह बुंदेला सहित अन्य के खिलाफ धारा 420, 409, 120 वी, 7 सी, 13 (1), 13 (2) भ्रष्टाचार निर्वारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई.
------------------------
डॉक्टर हत्याकांड में गोली मारने वाले शूटर ने अलीगढ़ में किया सरेंडर
इंदौर। कुंदननगर में डा.सुनील साहू की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित हुल्लन उर्फ हुल्ला ने अलीगढ़ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। राजेंद्रनगर पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा कर चुकी थी। पुलिस अब हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
राजेंद्रनगर थाना एसआई विकास शर्मा के मुताबिक 27 दिसंबर को डाॅ.साहू की उनकी क्लिनिक जीवनधारा में ही हत्या की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनाली,वकील संतोष साहू,वकील मनोज सुमन और वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव और संग्राम नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गोली मारने वाला मुख्य शूटर हुल्ला फरार हो गया था। मूलत:अलीगढ़(उप्र)निवासी हुल्ला ने वकील संतोष से डेढ़ लाख रुपये में सुपारी ली थी।
संतोष और सोनाली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेंद्रनगर पुलिस को अलीगढ़ से खबर मिली कि हुल्ला ने पूराने प्रकरण में कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
मध्य प्रदेश





